एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री केसीआर के बेटे केटीआर को मिला चुनाव आयोग का नोटिस, कांग्रेस की शिकायत के बाद हुआ एक्शन, जानिए क्या है आरोप

Telangana Election 2023: तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होने वाली है. विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में तैयारियां अपने जोरों पर चल रही हैं.

Telangana Election: चुनाव आयोग ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता केटी रामा राव (केटीआर) को नोटिस जारी किया. केटीआर पर आरोप है कि उन्होंने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है. चुनाव आयोग ने केटीआर से 26 नवंबर दोपहर 3 बजे तक नोटिस पर जवाब देने को कहा है. उनसे टी-वर्क्स (सरकारी संस्थान) में भर्ती को लेकर किए गए ऐलान पर जवाब मांगा गया है. 

चुनाव आयोग ने ये भी निर्देश दिया है कि मंत्रियों को अपनी आधिकारिक यात्रा को चुनाव प्रचार के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उन्हें सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने को लेकर भी चेतावनी दी गई है. चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शिकायत की है कि राव ने 20 नवंबर को हैदराबाद में टी-वर्क्स कार्यालय का दौरा किया था. यहां उन्होंने बड़ी संख्या में काम करने वाले युवाओं से बातचीत की थी. 

नोटिस में क्या कहा गया? 

चुनाव आयोग के नोटिस में कहा गया, 'हमें 21 नवंबर, 2023 को कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के जरिए एक शिकायत मिली है. इसमें आरोप लगाया है कि 20 नवंबर को बीआरएस के स्टार प्रचारक के. टी. रामा राव हैदराबाद में टी-वर्क्स कार्यालय गए. यहां उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यालय में काम करने वाले लोगों से बाचीत की.' चुनाव आयोग ने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामले में तेलंगाना के सीईओ से तथ्यात्मक रिपोर्ट ली गई है. 

रिपोर्ट में बताया गया है कि टी-वर्क्स में हुई बैठक में तेलंगाना में सरकारी नौकरियों को लेकर चर्चा की गई. इसमें TSPSC Board को सुधारने और सरकारी नौकरियों की भर्ती में तेलंगाना सरकार के बारे में कुछ टिप्पणियां की गईं. तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए कांग्रेस, बीजेपी और बीआरएस के बीच मुकाबला है. वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होने वाली है. बीआरएस दोबारा सरकार बनाने के लिए कोशिश कर रही है. 

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी बेरोजगार हैं, क्योंकि...', केटीआर का कांग्रेस सांसद पर तंज, प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget