एक्सप्लोरर

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद चुनाव आयोग ने राजनैतिक दलों -नेताओं को दिए सख्त निर्देश, जानें क्या हैं

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद चुनावी सभाओं और रैलियों में किसी तरह के नियमों का पालन नहीं हो रहा है और सोशल डिस्टेंस्टिंग की धज्जियां उड़ रही हैं. अब इस पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है.

नई दिल्लीः हाईकोर्ट के केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजे गए नोटिस के बाद अब केंद्रीय चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दल के अध्यक्षों को चिट्ठी लिखकर कहा है कि कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है ऐसा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. केंद्रीय चुनाव आयोग ने सख्त लहजे में और साफ तौर पर कह दिया है कि अगर कोरोना को लेकर जारी किए गए केंद्र सरकार के नियमों और दिशानिर्देशों का पालन नहीं होता तो केंद्रीय चुनाव आयोग राजनीतिक दलों, राजनेताओं, स्टार कैंपेनर और उम्मीदवारों की सभाओं और कैंपेनिंग पर भी रोक लगाने से नहीं हिचकेगा.

चुनाव आयोग ने दी सख्त हिदायत केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा है कि राजनीतिक दलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग जैसे उपकरणों का लगातार इस्तेमाल करें. अगर ऐसा नहीं किया गया तो कानून के अलग-अलग प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी. केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा है कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन इसी दौरान यह भी देखा गया है कि राजनीतिक दलों के द्वारा जिन दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी था उनकी धज्जियां उड़ाई गई है.

नेताओं के संक्रमित होने का खतरा बढ़ा यहां तक कि राजनीतिक दलों के स्टार कैंपेनर से लेकर अलग-अलग राजनेता तक केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं. ना ही सोशल डिस्टनसिंग का पालन हो रहा है और ना ही मास्क लगाया जा रहा है. इससे नेता खुद के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ा रहे हैं. इसके साथ ही राजनेताओं के मंच पर भी कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आ रही. केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा कि आप सब वह लोग हैं जिनके ऊपर जिम्मेदारी है कि कोरोना की रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाने में मदद करें. ऐसे में राजनेताओं की एक बड़ी जिम्मेदारी है कि अगर वह किसी भी कार्यक्रम में जा रहे हैं यह सभा को संबोधित कर रहे हैं तो पहले वहां मौजूद लोगों से मास्क लगाने और सैनिटाइजर का लगातार इस्तेमाल करने को लेकर जागरूक करें.

चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय को मिला था नोटिस गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था कि आखिर केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का चुनावी सभाओं, रैलियों और प्रचार प्रसार के दौरान राजनीतिक दल और उनके नेता पालन क्यों नहीं कर रहे.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget