एक्सप्लोरर

दिल्ली में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग ने की अहम बैठक

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने चुनाव आयोग को भरोसा दिलाया कि दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था की स्थिति पर सख्त निगरानी रखेगी.बैठक में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त सहित सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला पुलिस उपायुक्त, नोडल अफसर, स्थानीय निकायों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उपस्थित थे.

नई दिल्ली: दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले मतदान और 11 फरवरी को होने वाली मतगणना से पहले मौजूदा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने समीक्षा बैठक की. इस बैठक में दिल्ली में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त सहित सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला पुलिस उपायुक्त, नोडल अफसर, स्थानीय निकायों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उपस्थित थे. इसके अलावा चुनाव आयोग ने एक और बैठक की जिसमें दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस आयुक्त, गृह सचिव, वित्त सचिव, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्तों और दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी शामिल हुए.

बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के कार्य को ध्यान में रखते हुए यह बात काफी महत्वपूर्ण है कि चुनाव का आयोजन स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से किया जाए. सुनील अरोड़ा ने खास तौर पर दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील मतदान केंद्रों में पर्याप्त कानून व्यवस्था का प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिससे सभी मतदाता सुरक्षित वातावरण में अपने मतदान कर सकें.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर भी इस बैठक में मौजूद थे. उन्होंने चुनाव आयोग को भरोसा दिलाया कि दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था की स्थिति पर सख्त निगरानी रखेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई करेगी.

चुनाव आयोग की बैठक इस वजह से काफी महत्वपूर्ण कही जा सकती है क्योंकि दिल्ली में जामिया और शाहीन बाग में जिस तरह के हालात बने हुए हैं, उससे सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि क्या इन इलाकों में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव हो पाएंगे या नहीं. इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने यह बैठक बुलाई थी.

यह भी पढ़ें-

पीएम हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के साथ हैं? विकास के साथ हैं या अराजकता के साथ हैं- प्रियंका गांधी

संसद में आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश, वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर 6-6.5 फीसदी रहने का अनुमान

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता

Embed widget