एक्सप्लोरर

मद्रास HC की टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचा SC, कहा- हम पर लोगों की हत्या का आरोप लगाना गलत

26 अप्रैल को मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीब बनर्जी ने कोरोना की बिगड़ती स्थिति को लेकर चुनाव आयोग पर कड़ी नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि सिर्फ चुनाव आयोग के चलते कोरोना की यह दूसरी लहर आई है

नई दिल्ली: मद्रास हाई कोर्ट की टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट पहुंचा गया है. हाई कोर्ट ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए अकेले चुनाव आयोग को ज़िम्मेदार बताया था. साथ ही, यह भी कहा था कि आयोग के अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए. चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में एक संवैधानिक संस्था के दूसरी संवैधानिक संस्था पर ऐसी टिप्पणी को अनुचित बताया है.

26 अप्रैल को मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीब बनर्जी ने कोरोना की बिगड़ती स्थिति को लेकर चुनाव आयोग पर कड़ी नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि सिर्फ चुनाव आयोग के चलते कोरोना की यह दूसरी लहर आई है. आयोग चुबाव में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाने में असफल रहा है. चुनाव आयोग के अधिकारियों के ऊपर हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए.

वकील अमित शर्मा के ज़रिए दाखिल याचिका में चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव का आयोजन उसका लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायित्व है. हाई कोर्ट की ही तरह चुनाव आयोग भी एक संवैधानिक संस्था है. इस स्तर की एक संस्था का दूसरी संस्था पर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है. इससे दोनों संस्थाओं की छवि को आघात पहुंचा है."

आयोग ने बताया है कि इस टिप्पणी के बाद कई लोग उसके अधिकारियों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात कर रहे हैं. चुनाव आयोग की याचिका में यह भी कहा गया है कि कोर्ट मीडिया को भी निर्देश दे कि वह इस तरह के मामलों में कोर्ट के औपचारिक आदेश को ही रिपोर्ट करे. बहस के दौरान की गई जजों की मौखिक टिप्पणी को लिख कर अपनी खबर को सनसनीखेज न बनाए.

इससे पहले आयोग ने मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीब बनर्जी और जस्टिस सेंथिलकुमार रामामूर्ति की बेंच से आग्रह किया था कि वह मामले पर स्पष्टीकरण दे. यह कहे कि विपरीत परिस्थितियों में चुनाव का आयोजन एक कठिन काम था, जिसे आयोग ने किया. लेकिन हाई कोर्ट ने इससे मना कर दिया था. सोमवार सुबह 10.30 बजे आयोग की याचिका सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और एम आर शाह की बेंच में सुनवाई के लिए लगेगी. कोविड से जुड़े एक अन्य मामले की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को जस्टिस चंद्रचूड़ यह कह चुके हैं कि जजों को अवांछित टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget