एक्सप्लोरर

Election 2023: बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर खेला दांव ! बनाया कर्नाटक चुनाव प्रभारी

Election 2023: बीजेपी ने 2023 में होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी. बीजेपी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है.

Karnataka Election 2023: देश की सियासत के लिए 2023 बेहद अहम है. इस साल देश के कई महत्वपूर्ण राज्यों में चुनाव होने हैं, जो 2024 में होने वाला आम चुनावों की दशा-दिशा तय करेंगे. ऐसे में बीजेपी ने चुनावी राज्यों में अपने सेनापतियों को तैनात करना शुरू कर दिया. इसी क्रम में बीजेपी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर बड़ा दांव खेलते हुए उनको कर्नाटक चुनावों का प्रभारी नियुक्त किया. 

बीजेपी आलाकमान ने इसके साथ ही अपने तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई को राज्य में चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है. बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई इन दोनों नियुक्तियों के संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किए.

कब होगा कर्नाटक विधानसभा चुनाव?
कर्नाटक विधानसभा का चुनाव इसी साल होना है. चुनाव होने में अब लगभग तीन महीने का ही समय बचा है. ऐसे में बीजेपी ने राज्य में फिर से कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के साथ-साथ सोशल इंजीनियरिंग के जरिए चुनाव में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है. 

राज्य की सत्ता में फिर से वापसी के लिए बनाए गए मेगा प्लान के तहत बीजेपी राज्य के लिंगायत मतदाताओं के साथ-साथ वोक्कालिगा मतदाताओं को भी साधने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही चुनावी जीत-हार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले दलित और आदिवासी मतदाताओं को भी लुभाने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं.

कर्नाटक में कांग्रेस ने शुरू की प्रजा ध्वनि यात्रा
एक तरफ जहां बीजेपी ने अपनी रणनीति के तहत अपने सिपहसलारों की तैनाती शुरू कर दी है, उसी समय कांग्रेस ने भी अपने पासे फेंकने शुरू कर दिए हैं. इसी क्रम में कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को पार्टी की  प्रजा ध्वनि यात्रा शुरू की. दोनों नेता अलग-अलग बसों पर सवार होकर इस यात्रा पर निकल गए. 

मतदाताओं को लुभाने के लिए दोनों नेताओं ने यात्रा की शुरुआत ना केवल पूजा-अर्चना के साथ की, बल्कि दरगाह और अनुभव मंतपा में भी प्रार्थना की. अनुभव मंतपा लिंगायत समुदाय का एक महत्वपूर्ण तीर्थ है. 

Lok Sabha Election 2024: रामचरितमानस पर विवाद छेड़ आम चुनाव में क्या सपा और RJD रोक पाएंगे बीजेपी की हैट्रिक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget