एक्सप्लोरर

Eknath Shinde: ‘ये हमारे लिए आस्था का विषय है’, अयोध्या रवाना होने पर बोले एकनाथ शिंदे

Eknath Shinde Ayodhya Visit: महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ सत्ता में आए शिवसेना के नेता और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. रविवार को वो अयोध्या दर्शन के लिए जाएंगे.

Eknath Shinde Leaves For Ayodhya: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे शनिवार (08 अप्रैल) की शाम को उत्तर प्रदेश के अयोध्या दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. वो मुंबई हवाई अड्डे से लखनऊ पहुंचेंगे. उसके बाद अयोध्या में पूजा-अर्चना करेंगे. एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के अन्य नेता और बीजेपी के नेता भी अयोध्या का दौरा करेंगे.

दरअसल, जून 2022 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उनका ये पहला दौरा होगा. वहीं, चुनाव आयोग के उनके गुट को शिवसेना के रूप में मान्यता देने और इसका चुनाव चिह्न धनुष और तीर उनकी पार्टी को आवंटित होने के बाद पहली बार एकनाथ शिंदे अयोध्या पहुंचेंगे.       

ये है शिंदे का शेड्यूल

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शिंदे रविवार (09 अप्रैल) की दोपहर को लखनऊ से अयोध्या की यात्रा करेंगे और अन्य लोगों के साथ निर्माणाधीन राम मंदिर में और बाद में शाम को सरयू नदी पर 'महाआरती' करेंगे. उनका राम मंदिर के चल रहे निर्माण का दौरा करने का भी कार्यक्रम है और रविवार दोपहर अयोध्या में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. उनके सहयोगियों के अनुसार, वह रविवार रात मुंबई लौट आएंगे.

क्या बोले सीएम शिंदे?

मुंबई हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अयोध्या यात्रा की आलोचना का जवाब अपने काम से देंगे. उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, "यह अच्छा है कि हमारे काम की वजह से, जो लोग कभी अपने घरों से बाहर नहीं निकले, वे लोगों से मिलने के लिए बाहर जा रहे हैं."

राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ सत्ता साझा करने वाले शिंदे ने कहा, "अयोध्या हमारे लिए आस्था का विषय है. मैं राम मंदिर के निर्माण में तेजी लाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं." पिछले साल नवंबर में, शिंदे और उनके वफादारों ने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में "आभार यात्रा" की थी.           

ये भी पढ़ें: Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे का अयोध्या दौरा क्यों है महत्वपूर्ण? उद्धव ठाकरे गुट ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget