एक्सप्लोरर

‘मेरा बेटा मेरा उत्तराधिकारी नहीं...' कविता शेयर कर एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर तंज

Eknath Shinde On Uddhav Thackeray: दशहरे पर शिवसेना की रैली प्रसिद्ध है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि शिवसेना दो धड़ों में बंटी हुई है और दो जगह रैलियां हो रही हैं. रैली से पहले शिंदे ने हमला किया.

Shiv Sena Dussehra Rally: दशहरे (Dussehra) के दिन मुंबई (Mumbai) में शिवसेना (Shiv Sena) के दो गुटों की रैली हो रही है. उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की सेना की रैली शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में हो रही है, तो वहीं एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की सेना की रैली बीकेसी में हो रही है. दोनों ही तरफ से जोरदार तैयारियों की गई हैं. इस रैली से पहले महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है.

एकनाथ शिंदे ने रैली से पहले एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता को शेय किया है जिसके बोल कुछ इस तरह हैं... मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे. ऐसा नहीं कि सिर्फ एकनाथ शिंदे ने ही उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. बयानों के तीर और ट्विटर वार दोनों तरफ से जारी है.

56 सालों में पहली बार हो रही अलग-अलग रैली

गौरतलब है कि शिवसेना के 56 सालों के इतिहास में पहली बार पार्टी के दो गुटों की अलग-अलग रैलियां हो रही हैं. इससे पहले भी नारायण राणे, छगन भुजबल और राज ठाकरे जैसे नेताओं ने पार्टी से बगावत की थी, लेकिन वह लड़ाई को इस हद तक नहीं ले गए थे. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के कुछ विधायकों के जून में बगावत करने के बाद राज्य में उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी, तभी से दल दो धड़ों में बंटा हुआ है.

मुंबई (Mumbai) में आज महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व में ये दो रैलियां आयोजित की जा रही हैं, जिसके चलते शहर की पुलिस (Police) ने शिवाजी पार्क (Shivaji Park) और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra: मुंबई में आज शिवसेना Vs शिवसेना का पहला शक्ति प्रदर्शन, ठाकरे और शिंदे गुट की अलग-अलग दशहरा रैली

Dussehra Rally: मुंबई में आज दोनों दशहरा रैलियों के लिए पुलिस ने किए खास इंतजाम, जानिए- कहां लगी कितनी फोर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget