एक्सप्लोरर

Shinde Vs Thackeray: दशहरा रैली से पहले शिंदे और ठाकरे गुट का एक दूसरे पर तंज, वीडियो जारी कर यूं किए वार

Mumbai News: बॉम्बे हाई कोर्ट ने उद्धव ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की अनुमति दी थी. शिंदे गुट बॉम्बे कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में रैली करेगा

Shiv Sena Dussehra Rally: दशहरा रैली को लेकर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट अभी भी आमने-सामने हैं. कोर्ट ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट को दादर के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की अनुमति दी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला गुट बॉम्बे कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में रैली करेगा. 5 अक्टूबर को होने वाली इन दोनों रैलियों से पहले शिवसेना के दोनों गुटों ने रैली के वीडियो टीजर जारी कर एक दूसरे पर तंज कसे हैं. 

शिंदे गुट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो जारी करते हुए बॉम्बे कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में लोगों से आने का आह्वान किया. इस वीडियो में बाल ठाकरे की आवाज है, जिसमें कहा गया कि शिवाजी, शिवसेना और हिंदुत्व का भगवा झंडा फहरता रहेगा. साथ ही ये भी बताया गया कि सभा के दौरान राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और प्रेरणादायक भाषण दिए जाएंगे.

शिंदे गुट ने कसा तंज

टीजर में पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके प्रयासों की सराहना करने पर भी जोर दिया गया है. शिंदे गुट ने ठाकरे गुट की तुलना करते हुए, वीडियो में परोक्ष हमला किया और बताया कि दूसरा गुट विश्वासघात, मर्दानगी जैसे शब्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा. 

शिवाजी पार्क में ठाकरे गुट करेगा रैली

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करेगा. उनके टीजर की शुरुआत उद्धव ठाकरे की आवाज से होती है, जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के हवाले से कहा कि कभी भी पीछे से वार नहीं करना चाहिए, लेकिन अगर कोई करता है तो उसे जिंदा नहीं छोड़ा जाना चाहिए. इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए शिवसेना नेता ने जोर देकर कहा कि उनके पास अपने लिए कुछ नहीं बचा है, केवल वह शक्ति है जो लोगों ने उन्हें दी है. 

ठाकरे वीडियो में आगे कहते हैं कि रैली में आने वाले प्रत्येक सहभागी के दिल में बाला साहेब ठाकरे हैं और ये बंधन अटूट है. वीडियो के अंत में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे रैली में आने वाले लोगों से जिम्मेदार और अनुशासित व्यवहार करने की बात कहते हैं. 

दोनों के बीच चली थी रस्साकशी

दशहरा रैली को लेकर महीनों तक दोनों गुटों के बीच रस्साकशी चली है. दोनों ही गुट शिवाजी पार्क में रैली करना चाहते थे. इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के पक्ष में फैसला सुनाया था और उन्हें शिवाजी पार्क में दशहरा रैली (Dussehra Rally) करने की अनुमति दी थी. कोर्ट के फैसले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा था कि, "हम बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं देंगे." 

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra News: सीएम शिंदे ने बीकेसी मैदान में दशहरा रैली की तैयारियों का लिया जायजा, जारी हुआ कार्यक्रम का टीजर

दशहरा पर शिंदे कैंप और उद्धव गुट के बीच महासंग्राम, जानें कैसी है मुकाबले की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget