एक्सप्लोरर

एनसीपी में शामिल होने के बाद एकनाथ खडसे बोले- बीजेपी ने अगर ED पीछे लगाई तो सीडी प्ले करूंगा

एकनाथ खडसे ने कहा कि बीजेपी को महाराष्ट्र के कोने कोने मे पहुंचाने में मैंने रात दिन एक कर दिए लेकिन पार्टी में मुझे पिछले कुछ सालों में जान बूझकर तकलीफ़ दी गई.

मुंबई: बीजेपी को अलविदा कहने के बाद आख़िरकार शुक्रवार को एकनाथ खडसे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी में प्रवेश किया. अपने भाषण में खडसे बीजेपी को जमकर आड़े हाथो लिया. खडसे ने कहां की अगर मेरे पीछे बीजेपी ने ED लगाई तो मैं CD प्ले कर दूंगा.

खडसे यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर ज़मीन घोटाले के आरोप लगाए गए. कुछ दिन रुकिए किस किस ने नियमों को तक पर रखकर जमीन घोटाले किए उनके नाम मैं सार्वजनिक करूंगा. मुझे किसी पर व्यक्तिगत रूप से आरोप नहीं करना है लेकिन नियम पालन नहीं करने वालों के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़नी होगी.

उन्होंने कहा कि बीजेपी को महाराष्ट्र के कोने कोने मे पहुंचाने में मैंने रात दिन एक कर दिए लेकिन पार्टी में मुझे पिछले कुछ सालों में जान बूझकर तकलीफ़ दी गई. मेरे ऊपर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप भी लगाए गए. मैंने कई बार पार्टी में पूछा की आख़िर मेरा गुनहा क्या है लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. ऊपर से बीजेपी नेता मुझ से कह रहे हैं कि पार्टी ने आप को सब कुछ दिया. मैंने उन्हें कहा कि पार्टी का मैं आभारी हूं लेकिन अभी जो मुझे तकलीफ़ दी गई उसका क्या ?

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एकनाथ खडसे का पार्टी मे स्वागत करते हुए कहा कि खडसे के पार्टी में आने से पार्टी को उत्तर महाराष्ट्र में मज़बूती मिलेगी. पवार ने कहा कि कांग्रेस के शुरुआती दिनों में जलगांव इलाक़े में गांधी-नेहरु विचारों वाले लोगों की संख्या काफ़ी थी लेकिन बाद में एकनाथ खडसे जैसे कार्यकर्ताओं ने वहां अपनी पार्टी को लोग के घर घर तक पहुंचाया. खडसे लोगों की नब्ज जानते हैं. जिला परिषद, मार्केट कमिटी से लेकर जिला बैंक पर खडसे की पकड़ है.

खडसे पर 2016 में लगे थे जमीन घोटाले के आरोप

फड़नवीस सरकार में एकनाथ खडसे राजस्व मंत्री थे. साल 2016 में पुणे MIDC की ज़मीन की स्टाम्प ड्यूटी भरने के मामले में और नियमों की अनदेखी कर परिवार के सदस्यों को ज़मीन देने के आरोप खडसे पर लगे. जिसके बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget