एक्सप्लोरर

बीजेपी से इस्तीफे के बाद एकनाथ खडसे बोले- देवेंद्र फडणवीस की वजह से पार्टी छोड़ना पड़ा

एकनाथ खडसे ने कहा कि उनका इरादा पार्टी छोड़ने का नहीं था. लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई ऐसे में उन्हें ये फैसला लेना पड़ा.

मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी के सीनियर नेता एकनाथ खडसे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद खडसे ने कहा कि उनकी इच्छ पार्टी छोड़ने की नहीं थी. लेकिन देवेंद्र फडणवीस की वजह से उन्हें पार्टी को छोड़ना पड़ा. उन्होंने कहा कि पार्टी के सीनियर नेताओं से भी शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई.

एकनाथ खडसे ने कहा, “40 साल पार्टी के लिए काम किया उस दौर से काम किया है जब लोग हमें पत्थर मारते थे. लेकिन हमने मेहनत की और सरकार आई और फिर हमने मेहनत की उसके बाद हमें मंत्री बनाया लेकिन वो हमारी मेहनत थी.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “विधानसभा में जब मुझ पर आरोप लगा उस वक्त एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना ने मेरी जांच की मांग नहीं की. क्योंकि उन्हें पता था कि मैं सही हूं. यह फंसा रहे हैं. 4 साल से घर पर हूं. एंटीकरप्शन की जांच कराई गयी. एक महिला के विनय भंग का आरोप लगाया गया. जब मैंने डीसीपी से पूछा तो उसने बोला क्या करे सीएम साहब ने कहा है. मैंने जब पूछा कि झूठा आरोप क्यूं लगाया, इस पर कहते हैं कि वो महिला हंगामा कर रही है. इस तरह से मुझ पर एक व्यक्ति आरोप करवा रहा हैं.”

एकनाथ खडसे ने आगे कहा, “मेरी इच्छा नहीं थी पार्टी छोड़ने की. लेकिन एक व्यक्ति की वजह से छोड़ना पड़ रहा है. इसकी शिकायत की मैंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की. वहां भी सुनवाई नहीं हुई तो मैंने फैसला लिया पार्टी छोड़ने का.”

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष का बयान?

खडसे के इस्तीफे पर महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उन्हें इस्तीफ़ा देने की जरूरत नहीं थी. हमने कई बार कहा कि आप हमारे नेता हैं लेकिन उन्होंने अब जो फैसला लिया है उनको नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं.

चंद्रकांत पाटिल ने कहा, “एकनाथ खडसे के जाने से पार्टी को नुक़सान होगा. मैंने लगातार प्रयास किया कि खडसे पार्टी ना छोड़े. देवेंद्र फडणवीस पर जो आरोप खडसे ने लगाए हैं उसके उत्तर फडणवीस पहले ही दे चुके हैं.”

पाटिल ने आगे कहा, “खडसे ने कल जयंत पाटिल के ट्वीट को रिट्वीट किया. उसके बाद मेरी उनकी बात हुई जिसके बाद उन्होंने उसे डिलीट किया. इसलिए लगा था कि शायद वो ऐसा फैसला नहीं लेंगे. लेकिन उन्होंने थोड़ी देर पहले अपना इस्तीफ़ा भेजा है.”

राहुल गांधी ने कहा- चीन ने भारत की 1200 वर्ग किमी जमीन पर किया कब्जा, फिर भी एक शब्द क्यों नहीं बोलते PM? 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
‘संसद में चर्चा की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष’, BJP सांसदों के गंभीर आरोप
‘संसद में चर्चा की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष’, BJP सांसदों के गंभीर आरोप
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget