एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा दाऊद और छोटा राजन का करीबी एजाज लकड़ावाला

मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे ने बताया कि गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला पर मुंबई शहर में वसूली और हत्या का प्रयास समेत 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

मुंबई: मुंबई पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. एक समय में अंतरराष्ट्रीय आतंकी और गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और फिर छोटा राजन का करीबी रहा एजाज लकड़ावाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला को करीब 3 दशकों के बाद गिरफ्तार किया है.

मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे ने बताया कि गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला पर मुंबई शहर में वसूली और हत्या का प्रयास समेत 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा मुंबई पुलिस के पास एजाज के खिलाफ 80 से अधिक शिकायत दर्ज हैं. एजाज लकड़ावला के खिलाफ मकोका के तहत भी मामला दर्ज है. जिसमें वसूली के अलावा जान से मारने की धमकी के मामले शामिल हैं. एजाज लकड़ावाला अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके वसूली के लिए फोन करता था. वह मुंबई के जिन लोगों को फोन करता था उस में अधिकतर लोग बिजनेसमैन या फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं.

मुंबई पुलिस के क्राइम विभाग के जॉइंट पुलिस आयुक्त संतोष रस्तोगी ने बताया की लकड़ावाला मूल रूप से दाऊद की टीम का सदस्य था. जिसके बाद वह कई साल तक छोटा राजन गैंग से भी जुड़ा हुआ था लेकिन साल 2008 के बाद से उसने खुद का गैंग बना लिया और अकेले काम करने लगा. पुलिस ने बताया कि वह 1992 से साल 2008 के दौरान छोटा राजन के सदस्य के तौर पर काम करता था, लेकिन गैंग में पैसों के लिए हुए मतभेद को लेकर वह अपना खुद का गैंग चलाने लगा. साल 2002 में बैंकॉक में छोटा शकील के शूटरों ने उस पर जानलेवा हमला किया था जिसमें उसे 7 गोलियां लगी थी.

बीते दिनों मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन ने एजाज लकड़ावाला की बेटी शिफा शाहिद शेख उर्फ सोनिया एजाज लकड़ावाला को गिरफ्तार किया था. शिफा शाहिद शेख पर आईपीसी की धारा 387, 34 , 120 B के तहत मामला दर्ज है. पुलिस ने बताया कि उसकी बेटी की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस को टिप मिली थी. जिसके बाद उसे पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी में बिहार पुलिस की मदद ली गई. एजाज को कोर्ट ने 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. उसकी मलेशिया, लंदन और कनाडा में संपत्ति की जानकारी मिली है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-

बच्चा चोरी के आरोप में महिला को पुलिस ने दबोचा, जानें क्या है पूरा मामला

गाय की नसों की मदद से किया गया बच्ची का लिवर ट्रांसप्लांट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget