एक्सप्लोरर

Donald Trump: मिडिल ईस्ट में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जिस मुस्लिम देश को दी मदद, उसी ने दिया दगा

America Setback in Middle East: मिस्र ने चीन में बने उन्नत तकनीक के फाइटर जेट J-10CE को अपने बेड़े में शामिल किया है. बीजिंग से काहिरा की बढ़ती नजदीकी अमेरिका के लिए मिडिल ईस्ट में बड़ा झटका है.

Donald Trump Setback in Middle East: मिडिल ईस्ट के अहम मुस्लिम देश और भारत के दोस्त मिस्र को चीन में बने J-10CE फाइटर जेट की पहली खेप मिल गई है. ये फाइटर जेट हवा से हवा में टारगेट करने वाली एडवांस मिसाइलों से लैस है. इससे पहले मिस्र की वायुसेना के बेड़े में अमेरिकी फाइटर जेट F-16 शामिल था, लेकिन इस बार उसने चीन में बने उन्नत तकनीक के फाइटर जेट J-10CE को अपनी सेना में शामिल किया है. चीन ने यही फाइटर जेट भारत के प्रतिद्धंदी पाकिस्तान को दिए थे. 

बुल्गारियन मिलिट्री डॉट कॉम के मुताबिक, मिस्र ने अमेरिकी फाइटर जेट F-16 के पुराने बेड़े को बदलने के लिए चीन से फाइटर जेट खरीदे हैं. मिस्र ने चीन के 'फुर्तीले ड्रैगन' के रूप में जाने वाले चौथी पीढ़ी के मल्टीरोल फाइटर जेट को खरीदने के लिए 19 अगस्त, 2024 को डील फाइनल की थी. पाकिस्तान के बाद मिस्र ऐसा दूसरा देश है, जिसने चीन से J-10CE फाइटर जेट खरीदे हैं. मिस्र की ये डील बीजिंग और काहिरा की बढ़ती नजदीकी को दिखाती है. हालांकि अबतक मिस्र और चीन ने इस सौदे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.  

अमेरिका से मदद और चीन से डील! 

सितंबर, 2024 में जब मिस्र में इंटरनेशल एयर शो हुआ तो उसमें चीनी फाइटर जेट J-10CE को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था. चीन से फाइटर जेट खरीदने का मिस्र का फैसला उसकी रणनीति में बड़ा बदलाव दिखाता है. उसने अमेरिका और रूस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर चीन के साथ हाथ मिलाया है. हालांकि अमेरिका और मिस्र के रिश्ते बहुत अच्छे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी देशों की मदद पर रोक लगाई थी तो केवल दो देशों को छूट दी थी. इन देशों में मिस्र भी शामिल था, जबकि दूसरा देश इजरायल था. हालांकि चीन की अध्यक्षता में जब ब्रिक्स देशों का सम्मेलन हुआ और उसमें मिस्र को शामिल किया गया, उसके बाद से काहिरा-बीजिंग के संबंधों में बदलाव देखा गया. 

चीन के J-10CE फाइटर जेट की क्या है खासियत? 

चीन का J-10CE फाइटर जेट चेंगदू एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री कॉरपोरेशन द्वारा डेवलेप किया गया है. इसमें हवा से हवा और हवा से जमीन में मार करने वाले हथियार ले जाने की क्षमता है. इस जेट में एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे (AESA) रडार, आधुनिक एवियोनिक्स और पीएल-10 और पीएल-15 मिसाइल जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीनी फाइटर जेट J-10CE की कीमत अमेरिकी F-16 जेट की कीमत से कम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget