एक्सप्लोरर

राघव बहल के समर्थन में सामने आया एडिटर्स गिल्ड, टैक्स विभाग की कार्रवाई पर जताया गुस्सा

एडिटर्स गिल्ड ने कहा है कि उसका मानना है कि जानबूझकर कराई गए इनकम टैक्स की छानबीन और सर्वे गंभीर रूप से मीडिया की स्वतंत्रता को कमजोर कर देगा और सरकार को इस तरह की कोशिशों को रोकना चाहिए.

नई दिल्लीः आज सुबह मीडिया इंडस्ट्री के वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज़ पोर्टल ‘द क्विंट’ और ‘नेटवर्क 18’ ग्रुप के फाउंडर राघव बहल के घर और और दफ्तर की तलाशी इनकम टैक्स विभाग ने ली. अब इसको लेकर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया सामने आया है और उसने अपनी चिंता जारी की है. एडिटर्स गिल्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा गया है कि द क्विंट के फाउंडर और प्रमोटर राघव बहल के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स विभाग की तरफ से की गई तलाशी को लेकर वो अपनी चिंता जाहिर करता है.

एडिटर्स गिल्ड मानता है कि जानबूझकर कराई गए इनकम टैक्स की छानबीन और सर्वे गंभीर रूप से मीडिया की स्वतंत्रता को कमजोर कर देगा और सरकार को इस तरह की कोशिशों को रोकना चाहिए.

ट्वीट में लिखा गया है कि राघव बहल एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की एक्जीक्यूटिव समिति के सदस्य भी हैं और नेटवर्क 18 ग्रुप के संस्थापक भी हैं. अपने बयान में बहल ने कहा भी है कि वो एक पूरी तरह टैक्स नियमों का पालन करने वाली यूनिट हैं और वो सभी उचित डॉक्यूमेंट टैक्स विभाग को उपलब्ध भी कराएंगे. राघव बहल के समर्थन में सामने आया एडिटर्स गिल्ड, टैक्स विभाग की कार्रवाई पर जताया गुस्सा

एडिटर्स गिल्ड ने इस बात पर भी गुस्सा जताया है कि राघव बहल को आयकर अधिकारियों को पुरजोर तरीके से किसी भी तरह के मेल और दस्तावेज देखने से मना करना पड़ा जिसमें बेहद गंभीर और संवेदनशील पत्रकारिता संबंधी सामिग्री हो सकती है. इसके अलावा उन्हें ये भी कहना पड़ा कि अगर अधिकारी ऐसा करते हैं तो इसके खिलाफ कठोर कदम उठाने पड़ सकते हैं.

जहां तक टैक्स प्रशासन को हर तरह के अधिकार हैं कि वो उचित नियमों के अंतर्गत हर तरह की जांच करे लेकिन इसका सरकार के आलोचकों को डराने-धमकाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

दरअसल आज सुबह बहल ने अपने घर और दफ्तर पर हुई आयकर विभाग की तलाशी के बाद लिखा था कि ''मुझे उम्मीद है कि एडिटर्स गिल्ड इस मामले में हमारा साथ देगा और ऐसा करके भविष्य में किसी और मीडिया संस्थान के साथ ये होने से रोकेगा.

क्या है मामला आयकर विभाग ने आज कथित टैक्स चोरी से जुड़े एक मामले में मीडिया क्षेत्र के दिग्गज राघव बहल के नोएडा स्थित घर और 'द क्विंट' के दफ्तर की तलाशी ली. अधिकारियों ने बताया कि अधिकारियों की एक टीम ने तड़के नोएडा स्थित बहल के आवास पर छापा मारा और जिस मामले की जांच की जा रही है उससे संबंधित दस्तावेज तथा अन्य सबूत तलाश रहे हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि विभिन्न लोगों द्वारा टैक्स चोरी किये जाने के मामले से जुड़ी जांच के संबंध में कुछ अन्य लोगों के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है. बहल न्यूज़ पोर्टल ‘क्विंट’ और ‘नेटवर्क 18’ समूह के संथापक और जाने-माने मीडिया कारोबारी हैं.

'द क्विंट' के संस्थापक राघव बहल के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च की तैयारी में केजरीवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
LIVE: प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च की तैयारी में केजरीवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
बिटकॉइन निवेश घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति कुर्क
बिटकॉइन निवेश घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति कुर्क
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
PM मोदी और नितिन नबीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
PM मोदी और नितिन नबीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
Embed widget