एक्सप्लोरर

INX मीडिया केस: वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को ED आज करेगी कोर्ट में पेश

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को ईडी आज दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पी चिदंबरम को बेल दे दी थी लेकिन ईडी की हिरासत में रहने के कारण उन्हें जेल में रहना पड़ रहा है.

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी. आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार पी चिदंबरम को इससे पहले ईडी ने 17 अक्टूबर को हिरासत में लिया था. बता दें कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, लेकिन ईडी द्वारा दर्ज मामले की वजह से पी चिदंबरम को अभी भी जेल में ही रहना पड़ रहा है.

सीबीआई और ईडी ने अलग-अलग दर्ज किया है मामला 

आपको जानकारी दें कि आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई और ईडी ने अलग-अलग केस दर्ज किए थे. इससे पहले सीबीआई द्वारा दर्ज केस में जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को जेल से रिहा किया जा सकता है, बशर्ते किसी अन्य मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई हो.

बता दें कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को सीबीआई ने 22 अगस्त को जोरबाग स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वह लगातार हिरासत में हैं. पी चिदंबरम ने अपनी जमानत की एक अर्जी दिल्ली हाईकोर्ट में भी दी थी जिसे खारिज कर दिया गया था.

ये है मामला

आपको जानकारी दें कि वित्त मंत्री रहते पी चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया समूह पर विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में सीबीआई ने 15 मई, 2017 में एफआईआर दर्ज की थी.

इसके बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2017 में इस संबंध में धन शोधन का मामला दर्ज किया था. इस मामले में पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं और सीबीआई ने उन्हें भी गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें-

वैज्ञानिकों की बनाई मशीन ने 200 सेकेंड में की वह गणना जिसमें कंप्यूटर को लगते 10 हजार साल

एनसीआरबी रिपोर्ट पर यूपी सरकार के प्रवक्ता ने कहा- गंभीर अपराध हुए कम, कानून-व्यवस्था सुधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget