एक्सप्लोरर

बेटिंग ऐप केस में ED का शिकंजा, युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को समन, सोनू सूद भी पूछताछ के लिए बुलाए गए

ED Betting App Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई हस्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया है. युवराज सिंह, सोनू सूद और रॉबिन उथप्पा को समन जारी किया गया है.

अवैध बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में कई नामचीन हस्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है. ईडी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को 23 सितंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा है. वहीं, अभिनेता सोनू सूद को 24 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को भी 22 सितंबर को समन जारी किया गया है.

इस केस में क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ हो चुकी है. वहीं, बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा ईडी दफ्तर पहुंचे और टीएमसी की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती से भी एजेंसी सवाल-जवाब कर चुकी है. सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अभी तक ईडी को यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह पूछताछ में शामिल होंगी या नहीं. एजेंसी फिलहाल उनके रुख का इंतजार कर रही है.

इन भारतीय क्रिकेटर्स से पहले हो चुकी है पूछताछ

इस मामले में ईडी पहले ही भारतीय क्रिकेटर्स शिखर धवन, सुरेश रैना और हरभजन सिंह से पूछताछ कर चुकी है. अब युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet के प्रचार से जुड़े आरोपों पर तलब किया गया है. रॉबिन उथप्पा 2007 में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 रन से हराकर इतिहास रचा था. उस फाइनल में उथप्पा ने 8 रन का योगदान दिया था.

क्या है मामला?

यह जांच कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़ी हुई है. आरोप है कि इस ऐप के जरिए कई निवेशकों और आम लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई, साथ ही बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी भी हुई. दूसरी ओर, कंपनी का दावा है कि 1xBet सट्टेबाजी उद्योग में 18 वर्षों का अनुभव रखने वाला एक वैश्विक प्लेटफॉर्म है. कंपनी के मुताबिक, उनके प्लेटफॉर्म से जुड़े उपयोगकर्ता हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगाने की सुविधा पाते हैं. साथ ही, उनकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप 70 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें-

'टोल से राहत, पहाड़ी राज्यों में टनल निर्माण, नई रोपवे लाइन...', रीशेपिंग इंडिया कॉन्क्लेव में नितिन गडकरी ने बताया फ्यूचर प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget