एक्सप्लोरर

पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ ईडी का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़ में बनी करोड़ों की कोठी की जब्त

ईडी की जांच के अनुसार गुरदेव सिंह ने सुखपाल खैरा को 3.82 करोड़ रुपये नकद दिए जो नशीले पदार्थों की तस्करी में मदद और संरक्षण के बदले दिए गए थे. ड्रग तस्करी से मिली रकम से चुनाव प्रचार की फंडिंग की गई.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा की चंडीगढ़ स्थित कोठी (हाउस नंबर 6, सेक्टर 5) को मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA), 2002 के तहत जब्त कर लिया है. ये कार्रवाई 8 मार्च 2025 को की गई.

ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में कार्रवाई
ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि सुखपाल सिंह खैरा ने ड्रग तस्करी से जुड़े अपराध से 3.82 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का उपयोग किया. यह रकम अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ी थी जिसे गुरदेव सिंह और उसके विदेशी साथियों की तरफ से चलाया जा रहा था.

पंजाब पुलिस की जांच में 1800 ग्राम हेरोइन, हथियार, पाकिस्तानी सिम कार्ड, 24 सोने के बिस्किट और मोबाइल फोन बरामद हुए थे. इनमें से 350 ग्राम हेरोइन, एक पाकिस्तानी सिम, इंग्लैंड निर्मित 32 बोर वेबली स्कॉट रिवॉल्वर, 24 जिंदा कारतूस और 24 सोने के बिस्किट (कुल वजन 333 ग्राम) गुरदेव सिंह के पास से मिली थी. इस मामले में 31 अक्टूबर 2017 को विशेष अदालत, फाजिल्का ने गुरदेव सिंह और आठ अन्य को दोषी करार दिया था.

ड्रग तस्करी में खैरा की संलिप्तता
ईडी की जांच के अनुसार गुरदेव सिंह ने सुखपाल सिंह खैरा को 3.82 करोड़ रुपये नकद दिए, जो नशीले पदार्थों की तस्करी में मदद और संरक्षण के बदले दिए गए थे. इसके अलावा ड्रग तस्करी से मिली रकम से उनके चुनाव प्रचार को भी फंडिंग की गई. गुरदेव सिंह मार्केट कमेटी ढिलवां के चेयरमैन थे और सुखपाल सिंह खैरा के करीबी सहयोगी माने जाते थे.

अवैध संपत्ति का खुलासा
2014 से 2020 के बीच सुखपाल सिंह खैरा और उनके परिवार ने कुल 6.61 करोड़ रुपये खर्च किए जिसमें 3.82 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति सामने आई. 9 और 10 मार्च 2021 को हुई छापेमारी में हाथ से लिखी गई नोटबुक्स मिलीं, जिनमें यह खर्च दर्ज था.

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई
11 नवंबर 2021: ईडी ने सुखपाल सिंह खैरा को PMLA की धारा-19 के तहत गिरफ्तार किया.
6 जनवरी 2022: मोहाली की PMLA कोर्ट में सुखपाल सिंह खैरा और गुरदेव सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई.
17 अक्टूबर 2023: कोर्ट ने सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ आरोप तय कर दिए.

ये कार्रवाई ड्रग तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जब्ती के तहत की गई है.

ये भी पढ़ें:

होली पर रेलवे ने अपनाया महाकुंभ मॉडल! 60 बड़े स्टेशनों पर क्राउड मैनेजमेंट के इंतजाम, बनाया नया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसे क्या हुआ कि BJP 8 महीने में गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
ऐसे क्या हुआ कि BJP 8 महीने में गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा

Embed widget