एक्सप्लोरर

जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल और उनकी कंपनियों पर बैंकों से लिए गए आठ हजार करोड़ रुपए दूसरी कंपनी में ट्रांसफर करने का आरोप है. ई़डी ने गोयल पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है.

नई दिल्ली: जेट एयरवेज के कर्ताधर्ता नरेश गोयल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले को लेकर बुधवार देर शाम नरेश गोयल के यहां छापेमारी भी की गई. ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि नरेश गोयल से पूछताछ लगातार जारी है. पिछले साल से नरेश गोयल लगातार विवादों के घेरे में हैं. यह विवाद तब खड़े हुए जब उनकी कंपनी जेट एयरवेज पर आठ हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा. नरेश गोयल को पिछले साल मई में लंदन जाते समय हवाई जहाज से उतार लिया गया था.

नरेश गोयल के खिलाफ जांच एजेंसियों ने लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया हुआ है. गोयल और उनकी कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने बैंकों से लिए आठ हजार करोड़ रुपए तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर किए. इसके अलावा यह भी आरोप है कि गोयल विदेशों की कुछ कंपनियों के अघोषित मालिक हैं.

जांच एजेंसियां उनकी कुल 19 कंपनियों की जांच भी कर रही हैं, जिसमें से 14 भारत में और पांच विदेश में बताई जाती हैं. इसके अलावा गोयल पर मुंबई की एक ट्रैवल कंपनी में 46 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया है. इस ट्रैवल एजेंसी का आरोप है कि उसके जरिए जेट एयरवेज में टिकट बुक किए गए थे, नरेश गोयल और कंपनी ने भरोसा दिया था कि उसका नुकसान नहीं होगा, लेकिन उसके बाद जेट एयरवेज ने अपनी उड़ानें बंद कर दीं और उसका पैसा वापस भी नहीं किया. इसको लेकर मुंबई पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज किया हुआ है.

बता दें कि साल 1967 में नरेश गोयल दिल्ली आए थे और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. साल 1991 में उन्होंने टैक्सी चलाने के तौर पर उड़ान के क्षेत्र में शुरुआत की थी. हालांकि उसके बाद जेट एयरवेज पर कुछ गंभीर आरोप भी लगे, लेकिन साल 2002 में तो जेट एयरवेज ने घरेलू एयरलाइंस के मार्केट में इंडियन एयरलाइंस को भी पीछे छोड़ दिया था.

साल 2007 में एविएशन के क्षेत्र में अपना कब्जा बनाने के लिए नरेश गोयल ने एयर सहारा को भी खरीद लिया था. गोयल पर आरोप है कि उन्होंने बैंकों से लिया गया पैसा अवैध तरीके से भारत सहित विदेशों की कंपनियों में भी भेजा है. फिलहाल इस मामले में ईडी की पूछताछ लगातार जारी है और आने वाला समय नरेश गोयल और उनके परिवार पर भारी पड़ सकता है. गोयल के दो बच्चे हैं और उनकी जायदाद लंदन में भी बताई गई है.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: देश के कौन-कौन से शहर हैं चपेट में? जानें- भारत में केरल से हरियाणा तक फैले मामलों की जानकारी CoronaVirus: बीमारी से बचाव में N-95 मास्क कितना सुरक्षित और कितना कारगर है? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget