एक्सप्लोरर

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने मरकज़ के मुखिया मौलाना साद के खिलाफ दर्ज की FIR, पूछताछ के लिए जारी होगा नोटिस

जमात के मरकज़ में रह रहे कई जमातियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद हड़कंप मच गया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भी मौलाना साद के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने निज़ामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज़ के मुखिया मौलाना साद कंढालवी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केस दर्ज किया है. ये एफआईआर दिल्ली पुलिस की एफआईआर के आधार पर हुई है. ईडी इस मामले में जल्द ही मौलाना साद के अलावा अन्य और लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी करेगी. अधिकारियों ने ये जानकारी दी.

आपको बता दें कि निज़ामुद्दीन इलाके में मौजूद जमात के मरकज़ में रह रहे कई जमातियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद हड़कंप मच गया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भी मौलाना साद के खिलाफ मामला दर्ज किया. मौलाना साद फिलहाल अज्ञात जगह पर क्वॉरंटीन में हैं.

क्राइम ब्रांच ने किया ये खुलासा इससे पहले आज क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया था कि मरकज के कार्यक्रम के शुरू होने से पहले मौलाना साद के दिल्ली के एक बैंक अकाउंट में विदेशों से पैसे का ट्रांजेक्शन फ्लो अचानक से बढ़ा था. जिसके चलते निजामुद्दीन में मौजूद बैंक के अधिकारियों ने मौलाना साद के चार्टर्ड एकाउंटेंट को बुलाकर पूछा था कि अचानक से इस बैंक एकाउंट में इतना पैसा कैसे आ रहा है? इस पैसे का सोर्स क्या है? आखिर कौन लोग हैं जो पैसा डाल रहे हैं और किस मकसद से? इन सभी सवालों की विस्तृत जानकारी बैंक ने चार्टर्ड अकाउंटेंट से मांगी थी.

बैंक अधिकारियों ने मरकज के प्रमुख मौलाना साद से मिलने के लिए भी कहा था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उस बैंक के अधिकारियों ने मौलाना साद से भी मिलने के लिय कहा था जिस पर चार्टर्ड एकाउंटेंट ने बैक अधिकारियों को यह बोलकर पल्ला झाड़ लिया की मौलाना साहब बहुत बड़े आदमी हैं वो ऐसे किसी से नहीं मिलते.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैंक ने साद के एकाउंट में होने वाली ट्रांजेक्शन का संतोष जनक जवाब ना मिलने पर नाराजगी जताते हुए 31 मार्च तक बैंक एकाउंट में आने वाले ट्रांजेक्शन पर रोक लगाने की हिदायत भी दी थी. क्राइम ब्रांच की टीम ने इसी वजह से मरकज में फंडिंग के हवाला कनेक्शन को भी खंगालना शुरू किया है.

ये भी पढ़ें: बागपत: कोविड-19 के सैंपल लेकर जा रहे चीता हेलिकॉप्टर की ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर इमरजेंसी लैंडिंग 

दिल्ली: MAX अस्पताल ने शुरू की कोविड19 इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget