एक्सप्लोरर

जालसाज संजय राय शेरपुरिया पर बड़ा एक्शन, कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

UP Police: करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी संयज शेरपुरिया पर अब यूपी पुलिस के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है. ईडी ने उसके ठिकानों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए.

ED Raid On Sanjay Sherpuriya: यूपी एसटीएफ ने बीते दिनों करोड़ों रुपये की ठगी के एक मामले में ठग संजय राय शेरपुरिया का भंडाफोड़ करते हुए गिरफ्तार किया था. अब इन रुपयों, और उसके कथित एनजीओ की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय भी उतर आई है. 

ईडी ने बीती रात संजय राय के चार शहरों दिल्ली, बनारस, लखनऊ और गाजीपुर के ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की टीम ने घंटो शेरपुरिया के ठिकानों पर छानबीन की है. ईडी के छापे में शेरपुरिया की कंपनियों और उसके एनजीओ यूथ रूरल एंटरप्रिन्योर फाउंडेशन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

'6 दिन की रिमांड पर लिया गया ठग'
वहीं यूपी पुलिस ने शेरपुरिया को अगले छह दिन तक लखनऊ पुलिस की रिमांड में ले लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह आज सुबह दस बजे से लेकर 9 मई की शाम 4 बजे तक पुलिस कस्टडी में रहेगा.

'सरकार में बैठे लोग दें जवाब'
कांग्रेस ने संजय राय शेरपुरिया की गिरफ्तारी पर सरकार पर सवाल उठाए. कांग्रेस ने कहा सत्तापक्ष से नजदीकी दिखाकर इस व्यक्ति ने लोगों से ठगी की है और ऐसे में सरकार में बैठे लोगों को इस पर जवाब देना चाहिए. एसटीएफ ने कुछ दिनों पहले शेरपुरिया को यूपी बीजेपी नेताओं की फोटो में छेड़छाड़ कर अपनी तस्वीर लगाने और उनको सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 

पीएमओ के नाम से रखा था वाईफाई का यूजर नेम
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेरा ने संवाददाताओं से कहा, शेरपुरिया बीजेपी के सिस्टम में कितना घुसा हुआ था उसकी जानकारियां सामने आई हैं. शेरपुरिया पर आरोप लगा है कि उसने भारतीय स्टेट बैंक से 350 करोड़ रुपये का गबन किया है. खेड़ा ने दावा किया, शेरपुरिया ने रेस कोर्स रोड पर घर ले रखा था और उसका वाईफाई नेटवर्क भी पीएमओ था. 

यह व्यक्ति नरेन्द्र मोदी जी के नाम का दुरुपयोग या सदुपयोग करके लोगों को लूट रहा था और पीएम को पता तक नहीं चला. उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस ठग से 25 लाख रुपये का कर्ज लिया है. उन्होंने कहा, हमें नहीं पता कि कौन जवाब देगा. पीएम जवाब देना चाहें, यूपी के सीएम जवाब देना चाहें, या सरकार का कोई और व्यक्ति जवाब देना चाहे, वो दे सकता है.

Shaista Parveen Absconding: लेडी डॉन शाइस्ता परवीन के बेहद करीबी से आज होंगे सवाल-जवाब, पुलिस रिमांड में है शौलत हनीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget