एक्सप्लोरर

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ रेड

ईडी की इस छापेमारी से अवैध दवा व्यापार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है. एजेंसी अब बरामद दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है, ताकि इस काले कारोबार के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए (13 फरवरी, 2025) को जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की. ये कार्रवाई कोडीन आधारित कफ सिरप (CBCS) की अवैध बिक्री और कालेधन के खेल में शामिल व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ की गई.

छापे में बरामद हुई नकदी और आभूषण
ईडी के तलाशी अभियान के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए. इसके अलावा 40.62 लाख रुपये की नकदी और 1.61 करोड़ रुपये के आभूषण भी बरामद किए गए. ईडी को संदेह है कि यह रकम और आभूषण अवैध गतिविधियों से अर्जित किए गए हैं.

क्या है पूरा मामला?
ये मामला जम्मू के रईस अहमद भट्ट और अन्य लोगों से जुड़ा है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने कोडीन आधारित कफ सिरप (CBCS) को अवैध रूप से बेचा और इसका गलत इस्तेमाल किया. कोडीन एक मादक पदार्थ होता है, जिसका उपयोग नशे के लिए किया जाता है. इस तरह की दवाओं की बिक्री सरकार के सख्त नियमों के तहत होती है, लेकिन कुछ लोग इसका गैरकानूनी तरीके से व्यापार कर रहे थे. ईडी ने इस मामले में पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम) 2002 के तहत जांच शुरू की थी. जांच में सामने आया कि इस अवैध कारोबार से भारी मात्रा में काली कमाई की जा रही थी, जिसे विभिन्न माध्यमों से सफेद धन में बदला जा रहा था.

ईडी की कार्रवाई जारी
ईडी की इस छापेमारी से अवैध दवा व्यापार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है. एजेंसी अब बरामद दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है, ताकि इस काले कारोबार के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.

सरकार लगातार ड्रग्स और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर शिकंजा कस रही है. हाल के वर्षों में ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कई बड़े मामलों का खुलासा किया है, जिसमें अवैध तरीके से दवाओं की बिक्री और पैसों की हेराफेरी शामिल थी. इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. ईडी ने साफ कर दिया है कि मनी लॉन्ड्रिंग और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़े:

सत्येंद्र जैन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची ED, जारी हुआ नोटिस

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने सनातन को बताया था 'गंदा धर्म', अब दर्ज हुई FIR, TMC में भी उठापटक
ममता बनर्जी ने सनातन को बताया था 'गंदा धर्म', अब दर्ज हुई FIR, TMC में भी उठापटक
Karnataka Politics Live: कर्नाटक में CM की कुर्सी पर बढ़ी खींचतान, सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने का ऑफर ठुकराया
Live: कर्नाटक में CM की कुर्सी पर बढ़ी खींचतान, सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने का ऑफर ठुकराया
भारत में कोरोना से खतरनाक वायरस इबोला की एंट्री? अफ्रीका से लौटी 28 साल की महिला अस्पताल में भर्ती
भारत में कोरोना से खतरनाक वायरस इबोला की एंट्री? अफ्रीका से लौटी महिला अस्पताल में भर्ती
कुर्सी छोड़ो... दिल्ली चलो! सिद्धारमैया को राहुल गांधी का सीधा संदेश, क्या बदलेगा कर्नाटक का किंग?
कुर्सी छोड़ो... दिल्ली चलो! सिद्धारमैया को राहुल गांधी का सीधा संदेश, क्या बदलेगा कर्नाटक का किंग?

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुर्सी छोड़ो... दिल्ली चलो! सिद्धारमैया को राहुल गांधी का सीधा संदेश, क्या बदलेगा कर्नाटक का किंग?
कुर्सी छोड़ो... दिल्ली चलो! सिद्धारमैया को राहुल गांधी का सीधा संदेश, क्या बदलेगा कर्नाटक का किंग?
मऊ में विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
मऊ में विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
ईरान से डील के लिए भीख मांग रहे डोनाल्ड ट्रंप! IRGC का दावा - तेल की कीमतों ने अमेरिका...
ईरान से डील के लिए गिड़गिड़ा रहे डोनाल्ड ट्रंप! IRGC का दावा - तेल की कीमतों ने अमेरिका...
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
'वरुण धवन कभी सलमान नहीं बन सकता', सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के Chunnari Chunnari के रीमेक को बताया 'भजन'
'वरुण धवन सलमान खान नहीं बन सकते', 'चुनरी चुनरी' के रीमेक पर भड़के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य
सिंधु जल संधि को लेकर फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से लगाई ये गुहार
सिंधु जल संधि को लेकर फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से लगाई ये गुहार
'मोटी हो, जॉब कैसे करोगी?' वजन की वजह से लड़की के हाथ से निकल गई नौकरी, यूजर्स हैरान
'मोटी हो, जॉब कैसे करोगी?' वजन की वजह से लड़की के हाथ से निकल गई नौकरी, यूजर्स हैरान
Mobile Data जल्दी खत्म हो जाता है? फोन की ये छुपी सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट, पूरे दिन चलेगा डेटा
Mobile Data जल्दी खत्म हो जाता है? फोन की ये छुपी सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट, पूरे दिन चलेगा डेटा
Embed widget