एक्सप्लोरर

ED Raid: अवैध खनन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, झारखंड और बिहार समेत देश में 17 जगहों पर छापेमारी

ED And CBI Raids: आज का दिन नेताओं पर कहर बनकर टूटा है. प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई की देश की 17 से 20 जगहों पर छापेमारी हुई है. बिहार, झारखंड, तमिलनाडु के अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी छापेमारी हुई.

Illegal Mining: अवैध खनन (Illegal Mining) से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने देशभर में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी (ED) की टीम ने देश की 17 लोकेशन्स पर छापेमारी की है. इसी क्रम में टीम अभी झारखंड (Jharkhand) और बिहार (Bihar) में छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी का ये एक्शन सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) से पूछताछ के दौरान मिली कई जानकारी के बाद हुआ है. इसके अलावा जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई छापेमारी कर रही है.

पंकज मिश्रा और उनके सहयोगी और बाहुबली बच्चू यादव से पूछताछ के बाद ताजा सूचना सामने आने के बाद छापेमारी की गई. पंकज और बच्चू को ईडी ने कुछ समय पहले इस मामले में गिरफ्तार किया था. बता दें कि झारखंड में मनरेगा घोटाले से शुरू हुई ईडी की जांच में अवैध खनन का मामला सामने आया जिसके बाद ईडी की जांच का दायरा काफी बढ़ रहा है.

ईडी ने पीएमएलए के तहत दर्ज किया मामला

प्रवर्तन निदेशालय ने मार्च के महीने में पंकज मिश्रा और अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद छापेमारी शुरू की थी. इस मामले में आरोप लगा था कि दोनों पक्षों ने अपने पक्ष में अवैध रूप से बड़ी संपत्ति हड़प ली या जमा कर ली. जुलाई में छारेमारी के तुरंत बाद ईडी ने 50 बैंक खातों में पड़े 13 करोड़ से ज्यादा की राशि जब्त की थी.

क्या है भर्ती घोटाला?

दरअसल, बिहार (Bihar) में सीबीआई (CBI) ने जो छापेमारी की है वो मामला भर्ती घोटाले (Recruitment Scam) से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि लालू यादव (Lalu Yadav) के रेल मंत्री (Rail Minister) रहते हुए नौकरी लगवाने के बदले जमीन और प्लॉट लिए गए थे. सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर कस दर्ज किया जिन्होंने प्लॉट और प्रॉपर्टी के बदले नौकरी दी गई.

ये भी पढ़ें: लैंड फॉर जॉब स्कैम में CBI का एक्शन, दिल्ली-गुरुग्राम तक RJD नेताओं समेत 25 जगहों पर छापेमारी, तेज हुई बयानबाजी

ये भी पढ़ें: CBI Raid: कौन हैं अशफाक करीम जिनके यहां सीबीआई ने रेड की, कितनी है संपत्ति, क्या है कारोबार जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget