एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: '9 बार समन पर नहीं आए, हाईकोर्ट ने नहीं लगाई रोक तो किया गिरफ्तार', केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में क्या बोली ED?

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. उन्होंने तत्काल सुनवाई की मांग भी की थी.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केजरीवाल की याचिका का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है. ईडी ने अपने हलफनामे में कहा कि हाई कोर्ट की ओर से गिरफ्तारी पर रोक न लगने के बाद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी.

'9 बार समन पर नहीं आए'

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका पर ईडी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल पूछताछ से बचना चाह रहे थे, इसलिए 9 बार समन भेजने के बाद भी वे पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए. किसी का उच्च पद पर होना उसे कानून प्रक्रिया से बचा नहीं सकता है. शराब घोटाले से जुड़े लोगों ने 170 मोबाइल फोन या तो बदले या उन्हें नष्ट कर दिया."

गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट से यचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन वहां भी तत्काल सुनवाई करने से इंकार कर दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा था, "लोकसभा चुनाव के नजदीक होने की वजह से गिरफ्तारी हुई है. अगर तुरंत बेल नहीं दिया जाता है तो इससे गलत परंपरा स्थापित होगी."

AAP का बीजेपी और ईडी पर निशाना

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया, "ईडी सिर्फ झूठ उगलने वाली एक मशीन है और बीजेपी की पॉलिटिकल ब्रांच की तरह काम कर रही है. केंद्रीय जांच एजेंसी के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है. यह ईडी की जांच नहीं है, बल्कि बीजेपी की जांच है. बीजेपी अरविंद केजरीवाल के काम में बाधा डालना चाहती है." 

ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च 2024 को दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया. आम आदमी पार्टी ने कहा था कि वह जेल से ही सरकार चलाते रहेंगे. दिल्ली की राऊज अवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार (23 अप्रैल) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी थी.

ये भी पढ़ें : Hemant Soren: 'हाई कोर्ट नहीं सुना रहा फैसला', हेमंत सोरेन ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में की शिकायत

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget