एक्सप्लोरर

CWG घोटाले में ED ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, जांच बंद; जयराम रमेश बोले- माफी मांगे केजरीवाल और पीएम मोदी

कॉमनवेल्थ घोटाले से जुड़े मामले में कोर्ट ने ईडी की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है, जिसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है.

CWC Scam Closer Report: दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार (28 अप्रैल, 2025) को राष्ट्रमंडल खेल घोटाले को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी की तरफ से दायर की गई क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है. इसे लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. जयराम रमेश ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए झूठे आरोपों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस और देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए.

जयराम रमेश ने कहा कि 2014 से पहले बीजेपी और अरविंद केजरीवाल ने मिलकर 2 जी घोटाला और राष्ट्रमंडल खेल घोटाले जैसे झूठे नरेटिव गढ़े, ताकि कांग्रेस को बदनाम किया जा सके. उन्होंने आगे कहा कि सबसे ईमानदार दो नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह और शीला दीक्षित को झूठे आरोप लगाकर बदनाम किया गया.

'दोनों ही आरोप झूठे थे'
जयराम रमेश ने कहा कि 2जी को लेकर पहले ही कोर्ट का फैसला आ चुका है और अब कॉमनवेल्थ घोटाले जैसे झूठे मामले में भी ईडी की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. इससे साबित होता है कि ये दोनों ही आरोप झूठे थे.

'उनके झूठ धराशायी हो चुके हैं'
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज ED ने तथाकथित कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) घोटाले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी. सालों तक बीजेपी के इकोसिस्टम ने 2G, CWG, रॉबर्ट वाड्रा और कोयला मामलों को लेकर कांग्रेस को बदनाम करने के लिए झूठ का हथियार बनाया. आज सच्चाई मजबूती से खड़ी है और उनके झूठ धराशायी हो चुके हैं.

'क्या अब प्रधानमंत्री देश से माफी मांगेंगे'? 
पवन खेड़ा ने कहा कि ये मामले कभी न्याय के लिए नहीं थे, ये केवल राजनीतिक प्रताड़ना, सुर्खियों में बने रहने और अपनी असफलताओं से ध्यान भटकाने का षड्यंत्र थे. इन गढ़े हुए मामलों का पतन सिर्फ कानूनी विजय नहीं है, बल्कि भाजपा की झूठे विमर्श की राजनीति पर एक नैतिक और राजनीतिक अभियोग है. सच टीवी स्टूडियोज में चिल्लाता नहीं है, वह शांति से, सशक्त रूप से सामने आता है. उन्होंने आगे कहा कि क्या अब प्रधानमंत्री देश से माफी मांगेंगे? क्या अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता से माफी मांगेंगे?

ये भी पढ़ें:

2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट का फैसला, ‘अपराध के नहीं मिले कोई सबूत’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget