एक्सप्लोरर

बंगाल में हुए हमले को लेकर ED का पहला बयान, 'जान लेने के इरादे से 800 से 1000 लोगों ने अटैक किया'

ED Officials Attacked: पश्चिम बंगाल में छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर जांच एजेंसी ने कहा कि हमारे तीन लोग घायल हुए हैं.

ED Officials Attacked in West Bengal: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर शुक्रवार (5 जनवरी) को हुए हमले को लेकर जांच एजेंसी ने बड़ा दावा किया. ईडी ने कहा कि हमारी टीम पर 800 से 1000 लोगों ने हमला किया. इस दौरान हमलावरों ने मोबाइल, लैपटॉप और कैश लूट लिया. 

ईडी ने कहा, ''ईडी पश्चिम बंगाल के पीडीएस घोटाले के मामले में उत्तर 24 परगना के टीएमसी के संयोजक शाहजहां शेख के 3 परिसरों की तलाशी ले रही थी. तलाशी के दौरान एक परिसर में ईडी टीम और सीआरपीएफ कर्मियों पर 800-1000 लोगों ने जान लेने के इरादे से हमला किया, क्योंकि ये लोग लाठी, पत्थर और ईंट जैसे हथियार से लैस थे.''

ईडी ने आगे कहा, ''इस घटना में ईडी के 3 अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल ईडी अधिकारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हिंसक भीड़ ने ईडी अधिकारियों के निजी और आधिकारिक सामान मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी, वॉलेट आदि भी छीन/लूट/चुरा लिए. ईडी के कुछ वाहनों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.''

वाहनों में तोड़फोड़ और किया था हमला  
ईडी के अधिकारियों पर टीएमसी नेता शाहजहां के समर्थकों ने हमला कर और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की थी. जांच एजेंसी राशन वितरण मामले की जांच के संबंध में शाहजहां के उत्तर 24 परगना जिला स्थित आवास पर छापा मारने गई थी. 

किया तलब
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने मुख्य सचिव बीपी गोपालिका, गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को तलब किया. बोस ने साथ ही घायल ईडी अधिकारियों से अस्पताल में मुलाकात की. 

बीजेपी ने साधा निशाना
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने कहा, ‘‘राज्य सरकारों को केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों को उचित सुरक्षा और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने चाहिए लेकिन, पश्चिम बंगाल में ऐसा नहीं हुआ है.’’ प्रमाणिक ने आगे कहा, ''केंद्र ने इसे गंभीरता से लिया है और हम यह भी देखेंगे कि पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं. ईडी अधिकारियों पर हमला राज्य के संघीय ढांचे पर हमला है.''

टीएमसी ने दिया ये जवाब
मंत्री और टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने संघीय ढांचे पर हमले के बारे में बात की. पश्चिम बंगाल का बकाया रोकना वास्तविक अर्थों में संघीय ढांचे पर हमला है.’’

ये भी पढ़ें- बंगाल में ED की टीम पर हमले को लेकर राज्यपाल सख्त, गृह सचिव और DGP को किया तलब, कहा- बनाना रिपब्लिक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget