एक्सप्लोरर

फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप से करोड़ों की ठगी, हवाला से चीन भेजा पैसा, अब ED की गिरफ्त में आया मास्टरमाइंड

चाइनीज ऐप के खिलाफ ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित विज को गिरफ्तार किया है. ED ने दिल्ली में उससे जुड़े 5 ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से कई जरूरी दस्तावेज और सबूत जब्त किए गए हैं.

ED ने चाइनीज ऐप इनवेस्टमेंट फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित विज को गिरफ्तार किया है. ED के मुताबिक, रोहित विज इस फ्रॉड का मास्टरमाइंड में से एक है. गिरफ्तारी के बाद ED ने दिल्ली में उससे जुड़े 5 ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से कई जरूरी दस्तावेज और सबूत जब्त किए गए हैं.

ED ने ये जांच हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस की 2022 में दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी. FIR में कहा गया था कि कुछ चीनी नागरिकों ने भारतीय नागरिकों की मदद से लोगों को एक फेक इन्वेस्टमेंट ऐप ‘LOXAM’ के जरिए ठगा. ये ऐप फ्रांस की एक मशहूर कंपनी का नाम इस्तेमाल कर लोगों को झूठे और बड़े रिटर्न का वादा करता था.

इस बैंक अकांउंट से पैसे हुए थे ट्रांसफर

ED की जांच में सामने आया कि इस ठगी से जो पैसे जमा किए गए, वो एक शेल कंपनी M/s Xindai Technologies Pvt. Ltd. के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए. इस कंपनी को एक भारतीय के नाम पर शुरू किया गया था, लेकिन इसे कंट्रोल एक चीनी नागरिक Mr. Jack. करता था.

Jack ने इंटरनेट बैंकिंग की डिटेल लेकर करीब 38 अलग-अलग फर्जी अकाउंट्स के जरिए पैसा इधर-उधर किया. इसके बाद रोहित विज और उसके साथियों की मदद से इस पैसे को विदेशी करेंसी में बदला गया.

हवाला के जरिए चीन भेजा जाता था पैसा

ED की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित विज और उसके लोग दिल्ली की दो मनी चेंजर कंपनियों M/s Ranjan Moneycorp Pvt. Ltd. और M/s KDS Forex Pvt. Ltd.  के जरिए इस काले धन को विदेशी करेंसी (US डॉलर और UAE दिरहम) में बदलते थे. ये पैसा हवाला नेटवर्क के जरिए चीन भेजा जाता था.

7 महीने में करीब 903 करोड़ ट्रांजैक्शन्स 

अब तक की जांच में सामने आया है कि सिर्फ एक कंपनी Xindai Technologies के जरिए करीब 171.47 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग हुआ, लेकिन आगे जब Ranjan Moneycorp और KDS Forex के बैंक रिकॉर्ड्स की जांच हुई तो पता चला कि इन दोनों कंपनियों ने सिर्फ 7 महीने में करीब 903 करोड़ के ऐसे ही संदिग्ध ट्रांजैक्शन्स किए हैं.

ED ने रोहित विज को 30 जून 2025 को गिरफ्तार किया था. कोर्ट ने उसे 5 दिन की ED कस्टडी में भेजा. ED का कहना है कि आगे की जांच जारी है और जल्द ही इस घोटाले से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

ये भी पढ़ें;- 'ना पैसा गया, ना संपत्ति बदली, फिर...', नेशनल हेराल्ड मामले पर सोनिया गांधी के वकील का ED से सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget