एक्सप्लोरर

मनी लॉन्ड्रिंग: कांग्रेस के ‘संकट मोचक’ डीके शिवकुमार गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी, दिल्ली में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं ने शिवकुमार पर कार्रवाई को बदले की राजनीति करार दिया है. सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि अर्थव्यवस्था औंधे मुंह गिर गई है, जीडीपी विकास दर लुढक़ गयी है, हर क्षेत्र बेरोजगारी की चपेट में है. इन सबसे ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी सरकार आए दिन कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज दर्ज करा रही है.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में कर्नाटक में कांग्रेस के ‘संकट मोचक’ माने जाने वाले डीके शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आज उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. ईडी शिवकुमार के लिए विशेष रिमांड मांग सकती है. ईडी शिवकुमार से पिछले चार दिनों से दिल्ली में पूछताछ कर रही थी.

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद जब उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल लाया गया तो हॉस्पिटल के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. शिवकुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री और कनकपुरा से विधायक हैं. ईडी अधिकारियों ने बताया कि डीके शिवकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

मेरे खिलाफ आईटी और ईडी के केस राजनीति से प्रेरित- शिवकुमार

गिरफ्तारी को लेकर डीके शिवकुमार के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए. इसमें कहा गया, ''मैं बीजेपी के दोस्तों को बधाई देता हूं कि वो आखिरकार मुझे गिरफ्तार करने के मिशन में कामयाब हो गए. मेरे खिलाफ आईटी और ईडी के केस राजनीति से प्रेरित हैं और मैं बीजेपी की बदले की भावना की राजनीति का शिकार हूं.''

पूरी पार्टी शिवकुमार के साथ खड़ी है- कांग्रेस

कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं ने शिवकुमार पर कार्रवाई को बदले की राजनीति करार दिया है. प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने बीजेपी पर प्रतिशोध की भावना से विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि पूरी पार्टी शिवकुमार के साथ खड़ी है.

वहीं, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘’डी के शिवकुमार की गिरफ्तारी स्पष्ट रूप से फासीवादी बीजेपी सरकार की ओर से की गई राजनीतिक बदले की कार्रवाई है. चिदंबरम जी के बाद एक और नेता को बीजेपी की खरीद-फरोख्त की राजनीति के खिलाफ खड़े होने के कारण इस बदले की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है.’’ उन्होंने दावा किया, 'इन कार्रवाई के माध्यम से ईडी और सीबीआई केंद्र की बीजेपी सरकार की कठपुतली साबित हुई हैं.

खराब अर्थव्यवस्था से ध्यान भटका रही है बीजेपी सरकार- सुरजेवाला

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘’शिवकुमार निर्दोष थे और निर्दोष हैं और पार्टी अदालत और जनता के समक्ष इसका सबूत देगी. उन्होंने यह भी कहा कि शिवकुमार के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है.’’ सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘’अर्थव्यवस्था औंधे मुंह गिर गई है, जीडीपी विकास दर पांच फीसदी लुढक़ गयी है, हर क्षेत्र बेरोजगारी की चपेट में है. इन सबसे ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी सरकार आए दिन कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज दर्ज करा रही है.’’

क्या है मामला?

दरअसल साल 2017 में आयकर विभाग ने शिवकुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. दिल्ली में उनके एक ठिकाने से करीब 8 करोड़ नकद भी मिले थे. आयकर विभाग ने कोर्ट में चार्जशीट दायर की. इसके बाद आयकर विभाग के आरोपपत्र के आधार पर ईडी ने डीके शिवकुमार पर मनी लॉन्डरिंग केस में मुकदमा दर्ज किया. बाद में डीके शिवकुमार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. कोर्ट से उन्हें तब राहत मिल गई, लेकिन कोर्ट में हार के बाद ईडी ने उन्हें 4 दिन पहले ही बेंगलूरु से दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया था और अब पूछताछ के दौरान ही डी के शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें-

यूनिसेफ कार्यक्रम में पाकिस्तान ने छेड़ा कश्मीर राग, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने दिया करारा जवाब

मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था पर मनमोहन सिंह के बयान को खारिज किया, कहा- इकोनॉमी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी

पाक के तेवर ढीले, जीवनरक्षक दवाओं की कमी के बाद भारत के साथ बहाल किया आंशिक व्यापार

जम्मू: विशेष दर्जा खत्म होने के बाद सेना की भर्ती, 29 हजार से अधिक युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget