एक्सप्लोरर

Amanatullah Khan Arrest: अमानतुल्लाह खान ही नहीं, ED की गिरफ्त में आ चुके हैं AAP के कई बड़े नेता, यहां देखिए पूरी लिस्ट

ED Arrest Amanatullah Khan: ईडी का कहना है कि ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है. वहीं, अमानतुल्लाह ने खुद को बेकसूर बताया है.

Amanatullah Khan ED Raid Latest News: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और ओखला विधानसभा सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी ने सोमवार (2 सितंबर) को अरेस्ट कर लिया. ईडी का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है.

हालांकि ईडी की गिरफ्तारी के दौरान अमानतुल्लाह खान ने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि जांच एजेंसी उन्हें गिरफ्तार कर रही है. इस दौरान उनके घर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ दिखाई दे रही थी. इस गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने भी ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. ऐसा पहली बार नहीं है कि ईडी ने आप के किसी नेता को अरेस्ट किया है. आइए जानते हैं अब तक ईडी आप के कितने नेताओं को जेल में डाल चुकी है.

1. अरविंद केजरीवाल

ईडी ने आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग केस में इसी साल मार्च में गिरफ्तार किया था. ईडी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में शराब कई नई पॉलिसी शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाई गई थी. कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी को फायदा पहुंचाने के बदले आप को काफी फंड मिला था.

2. संजय सिंह

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने अक्टूबर, 2023 में दिल्ली की कथित शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया था. ईडी ने गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह के घर पर छापेमारी की थी और उनसे लंबी पूछताछ की थी. हालांकि अब संजय सिंह जमानत पर बाहर हैं.

3. मनीष सिसोदिया

शराब घोटाले में ईडी ने सबसे पहली गिरफ्तारी दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ही की थी. उन्हें 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया गया था. ईडी का आरोप था कि मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और यह सब शराब कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया था. पिछले महीने ही अदालत ने मनीष सिसोदिया को जमानत दी है.

4. सत्येंद्र जैन

ईडी ने आप नेता सत्येंद्र जैन को मई 2022 में कथित हवाला लेनदेन के आरोप में गिरफ्तार किया था. ED ने एक्साइज पॉलिसी केस में भी जैन से पूछताछ की थी. सत्येंद्र जैन अभी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं.

इन नेताओं को पुलिस कर चुकी है अरेस्ट 

ईडी के अलावा आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस भी गिरफ्तार कर चुकी है. इसमें कुछ नेता तब गिरफ्तार हुए थे जब वह मंत्री पद पर थे. हालांकि बाद में पार्टी ने उन्हें मंत्री पद से हटा दिया था. जिन नेताओं की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस कर चुकी है उनमें सोमनाथ भारती, संदीप कुमार, नरेश यादव, प्रकाश जारवाल, अखिलेशपति त्रिपाठी, मनोज कुमार और जितेंद्र सिंह तोमर जैसे नाम शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget