एक्सप्लोरर

बंगाल में राशन घोटाला मामले को लेकर ईडी की बड़ी कार्रवाई, TMC नेता शंकर आध्या गिरफ्तार

West Bengal Ration Scam Case: ईडी के अधिकारियों पर उत्तर 24 परगना में उस समय हमला हुआ जब वे शंकर आध्या और टीएमसी नेता शेख शाहजहां के घरों पर छापेमारी करने जा रहे थे.

ED Arrested Shankar Adhya: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में कथित राशन वितरण घोटाले के मामले में बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या को शनिवार (06 जनवरी) की सुबह गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले गुरुवार (04 जनवरी) की रात को ईडी के अधिकारियों पर उत्तरी 24 परगना जिले में उस समय हमला हुआ जब वे मामले में शंकर आध्या और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख शाहजहां के घरों पर छापेमारी करने जा रहे थे. 

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में ईडी के अधिकारी शंकर आध्या को कथित तौर पर एक वाहन में ले जाते हुए दिख रहे हैं. गिरफ्तारी के वक्त मौके पर भारी भीड़ भी देखी गई. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात को ईडी की एक टीम ने आध्या के ससुर के आवास पर छापा मारा था.

हमले को लेकर एफआईआर दर्ज

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में शुक्रवार को छापेमारी के दौरान एक भीड़ के हमले में इसके अधिकारियों को गंभीर चोटें आईं और मोबाइल फोन, बटुआ जैसी उनकी चीजों को लूट लिया गया. शुक्रवार देर शाम जारी एक आधिकारिक बयान में, संघीय एजेंसी ने कहा कि इसने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्थानीय पुलिस में एक शिकायत दी है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि ईडी के अधिकारी पश्चिम बंगाल में एक टीएमसी नेता के आवास पर छापे के दौरान भीड़ की ओर से उनके सहयोगियों पर किए गए हमलों पर रिपोर्ट के ‘दो सेट’ तैयार कर रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट शनिवार तक ईडी के नयी दिल्ली कार्यालय को भेज दी जाएगी और उनकी अगली कार्रवाई का फैसला वहां उनके वरिष्ठ अधिकारी करेंगे.

ईडी की टीम पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में उत्तर 24 परगना स्थित संदेशखली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख शाहजहां के आवास पर तलाशी लेने गई थी.

ये भी पढ़ें: Attack On ED Officers In Bengal: 'बंगाल बनाना रिपब्लिक नहीं है, करेंगे संवैधानिक कार्रवाई', ED अधिकारियों पर हमले को लेकर बोले राज्यपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget