एक्सप्लोरर

Delhi Waqf Board Case: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

Amanatullah Khan Arrested: अमानतुल्लाह खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी से पहले उनसे कई घंटों तक पूछताछ हुई है.

ED Raid on Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला विधानसभा सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान को सोमवार (2 सितंबर) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया. अमानतुल्लाह को अरेस्ट करने के बाद ओखला स्थित उनके घर से टीम रवाना हो गई. एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान आप विधायक ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करके ले जाया जा रहा है. उन्होंने खुद को बेसकसूर बताया है. भारी सुरक्षा के बीच ईडी की टीम आप विधायक को लेकर उनके आवास से निकली.

ईडी का अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड में अवैध तरीके से नियुक्तियां कीं और बोर्ड की संपत्तियों को 2018 से 2022 के बीच गलत तरीके से लीज पर दिया. इस तरह उन्होंने भ्रष्टाचार करते हुए पैसा कमाया. ईडी की टीम ने इससे पहले दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आप विधायक से 12 घंटे तक पूछताछ की थी. जांच एजेंसी ने कहा था कि अमानतुल्लाह ने अवैध तरीकों से बहुत ज्यादा पैसा बनाया है. उन्होंने इस पैसे से अपने सहयोगियों के नाम पर संपत्तियां खरीदी हैं. 

अमानतुल्लाह ने खुद दी थी ईडी की रेड की जानकारी

दरअसल, अमानतुल्लाह खान ने सोमवार सुबह-सुबह ट्वीट कर उस वक्त खलबली मचा दी, जब उन्होंने कहा कि ईडी उन्हें गिरफ्तार करने उनके घर आई है. अमानतुल्लाह खान के घर का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह ईडी अधिकारियों से पूछ रहे हैं कि आप लोग यहां क्यों आए हैं. मैंने चार हफ्ते का समय मांगा है, क्योंकि मेरी सास का ऑपरेशन हुआ है. इस पर ईडी अधिकारी कहते हैं कि आपको क्यों लग रहा है कि हम गिरफ्तारी करेंगे. इस पर अमानतुल्लाह कहते हैं कि फिर आप क्यों आए हैं. 

पहले तो काफी देर तक ईडी के अधिकारी अमानतुल्लाह के फ्लैट के बाहर सीढ़ियों पर खड़े रहे. इस दौरान अमानतुल्लाह और उनकी पत्नी की अधिकारियों से बहस भी हुई. हालांकि, फिर अमानतुल्लाह ने उन्हें अंदर आने दिया और पूछताछ की इजाजत दी. इस दौरान घर में सर्च ऑपरेशन किया गया और कई घंटे तक पूछताछ हुई. माना जा रहा है कि आप विधायक के जवाबों से संतुष्ट नहीं होने के बाद ही अमानतुल्लाह को गिरफ्तार किया गया है. अब ये देखना है कि उनकी पेशी कोर्ट में कब होती है. 

तानाशाह के इशारे पर ईडी मेरे घर पहुंची: अमानतुल्लाह खान

ओखला विधायक ने गिरफ्तारी से पहले कहा था, "ईडी की टीम मुझे गिरफ्तार करने के लिए मेरे घर पहुंची है. आज सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर पहुंची है. तानाशाह ने मुझे और अन्य ‘आप’ नेताओं का उत्पीड़न करने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है." आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक के खिलाफ हुई कार्रवाई को केंद्र सरकार की गुंडागर्दी करार दिया था. पार्टी ने आरोप लगाया कि ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: ED Raid on Amanatullah Khan LIVE: अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार, सुबह से चल रही थी घर पर रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget