एक्सप्लोरर

सेवा विकास बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, सागर सूर्यवंशी ग्रुप की करोड़ों की संपत्ति जब्त

बैंक बकाया मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर सूर्यवंशी ग्रुप की चल-अचल संपत्तियां जब्त कर सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक के लिक्विडेटर को सौंप दी है.

ED ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर सूर्यवंशी ग्रुप की करीब 45.26 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां जब्त कर सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक के लिक्विडेटर को सौंप दी है. ये कदम बैंक फ्रॉड मामले में डिपॉजिटर्स का पैसा वापस दिलाने के लिए उठाया गया है.

ये मामला विनय विवेक अरन्हा और अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले से जुड़ा है. जांच में सामने आया कि बैंक के पूर्व चेयरमैन अमर मुलचंदानी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से लोन पास किए.

बैंक का बकाया बढ़कर 60.67 करोड़ रुपये 

जांच में पता चला कि आरोपी सागर सूर्यवंशी ने अपने नाम और परिवार के नाम पर 10 लोन लिए, जिनकी कुल रकम 41.42 करोड़ रुपये थी. इन पैसों से कई प्रॉपर्टी खरीदी गई, जबकि बड़ी रकम नकद निकाली गई या निजी इस्तेमाल में खर्च कर दी गई. नतीजा ये हुआ कि ये सभी लोन जानबूझकर ना चुकाने की वजह से एनपीए हो गए और 31 मार्च 2021 तक बैंक का बकाया बढ़कर 60.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

ED ने सूर्यवंशी ग्रुप की संपत्तियां पहले ही अटैच कर ली थी और मई 2023 में स्पेशल कोर्ट में केस दर्ज किया था. बाद में डिपॉजिटर्स की हालत को देखते हुए ED ने बैंक लिक्विडेटर को कोर्ट में रेस्टिट्यूशन यानी पैसे वापस करने का आवेदन करने के लिए कहा.

डिपॉजिटर्स को पैसा लौटाने का समर्थन

ED ने भी कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर डिपॉजिटर्स को पैसा लौटाने का समर्थन किया. इसके बाद मुंबई की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने आदेश दिया कि सूर्यवंशी ग्रुप की 45.26 करोड़ की प्रॉपर्टी बैंक लिक्विडेटर को सौंपी जाए. इस फैसले से उन हजारों डिपॉजिटर्स को राहत मिलेगी, जिनकी कमाई इस घोटाले में फंस गई थी. 

ये भी पढ़ें:- 'दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल से चला रहे थे सरकार', अमित शाह का अरविंद केजरीवाल पर तीखा वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget