एक्सप्लोरर

इंदौर में ED ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी पर की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ रुपये जब्त

Illegal Online Betting: अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार और जांच एजेंसियां लगातार सख्त एक्शन ले रही हैं, ताकि देश में इस गैरकानूनी धंधे को खत्म किया जा सके.

ED Action Against Illegal Online Betting: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में अवैध ऑनलाइन सट्टा (सट्टा मटका) से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त की है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है.

ED की जांच में सामने आया कि जब्त की गई संपत्ति मनोज मालवीय की है, जो लंबे समय से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के धंधे में शामिल था. वह अपने सहयोगियों लोकेश वर्मा और निखिल हलाभवी उर्फ अजय रतन राजपूत के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को चला रहा था.

कैसे चलाया जा रहा था सट्टेबाजी का खेल?
जांच एजेंसी को पता चला कि यह गिरोह मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइट्स के माध्यम से ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित कर रहा था. ऑनलाइन जुआ खिलाकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगे जाते थे. ठगे गए पैसे को अलग-अलग बैंक खातों में भेजकर सफेद करने की कोशिश की जाती थी. जब ED को इस गोरखधंधे की जानकारी मिली, तो उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त कर ली.

ED की लगातार जारी है सख्त कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय पिछले कुछ समय से अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन जुए के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रहा है. इससे पहले भी देशभर में कई जगहों पर छापेमारी हो चुकी है.
करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है. इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच अभी भी जारी है.

अवैध सट्टेबाजी पर सख्ती क्यों जरूरी?
अवैध सट्टेबाजी से लाखों लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही है. कई लोग कर्ज में डूब जाते हैं और अपराध की दुनिया में फंस जाते हैं. यह गैरकानूनी धंधा समाज में आर्थिक अस्थिरता और अपराध को बढ़ावा देता है. सरकार और जांच एजेंसियां इस पर सख्त कार्रवाई कर रही हैं ताकि इसे पूरी तरह खत्म किया जा सके. अब देखना होगा कि ED की जांच आगे क्या नए खुलासे करती है और इस रैकेट में और कौन-कौन बेनकाब होता है.

ये भी पढ़ें : Budget 2025: बजट से पहले छा गई निर्मला सीतारमण की मधुबनी साड़ी, जानें किसने बनाई

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति का संबोधन
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति का संबोधन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget