एक्सप्लोरर

ED Action Against Alchemist: TMC के पूर्व सांसद पर ED का बड़ा एक्शन, विमान-फ्लैट समेत 3 राज्यों में कई संपत्तियां की जब्त, जानिए क्या है मामला?

ED Action Against KD Singh: TMC के पूर्व सांसद केडी सिंह की चिटफंड कंपनी अलकेमिस्ट की संपत्ति कुर्क की गई है. CM ममता बनर्जी सहित TMC के अन्य नेताओं ने कंपनी के पैसे से चुनाव प्रचार किया है.

ED Action Against Alchemist: लोकसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का धड़ाधड़ एक्शन जारी है. केंद्रीय एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के.डी. सिंह की चिटफंड कंपनी अल्केमिस्ट समूह के खिलाफ एक्शन लिया है.

कंपनी के एक विमान और हिमाचल प्रदेश, हरियाणा एवं मध्य प्रदेश में 29 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति तथा फ्लैट जब्त किए हैं. एजेंसी ने शनिवार (30 मार्च) को यह जानकारी दी. 

केडी सिंह की कंपनी अल्केमिस्ट ने इस कदर किया भ्रष्टाचार

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह जांच सीबीआई, उत्तर प्रदेश पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई प्राथमिकियों से संबंधित है. इसमें आरोप है कि चिटफंड समूह ने अलकेमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और अलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड जैसी अपनी कंपनियों के जरिये आम लोगों से 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई. आरोप है कि निवेशकों को उनके निवेश पर अत्यधिक रकम वापस देने के अलावा फ्लैट और भूखंड आदि देने का ‘‘झूठा वादा’’ किया गया था. ईडी ने एक बयान में कहा कि संपत्तियों को पीएमएलए के तहत कुर्क किया गया है और इनमें एक विमान भी शामिल है. 

टीएमसी नेताओं ने किया है इस्तेमाल

इसके पहले ईडी ने 10.29 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट जब्त किया था. इस रकम का इस्तेमाल केडी सिंह की कंपनी (अल्केमिस्ट) उन विमानन कंपनियों को भुगतान करने के लिए करना चाहती थी, जिनकी सेवाएं 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचार लिए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) पार्टी द्वारा ली गई थीं. 
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि इन विमानों का इस्तेमाल टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पार्टी विधायक और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय, अभिनेता मुनमुन सेन और सांसद नुसरत जहां जैसे अपने स्टार प्रचारकों के लिए किया था.

कौन है केडी सिंह?

केडी सिंह का पूरा नाम कंवर दीप सिंह है जो राज्यसभा से पार्टी के पूर्व सांसद हैं. ईडी इससे पहले भी केडी सिंह के ठिकानों पर छापेमारी में कई जरूरी कागजात, विदेशी करेंसी और कैश मिला था. साल 2018 में ही केडी सिंह पर पीएमएलए के तहत केस शुरू किया गया था. अल्केमिस्ट इन्फ्रा रियलटी लिमिटेड पर ईडी ने 2016 में केस दर्ज किया था. पहले केडी सिंह की करीब  239 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी, जिसमें रिजॉर्ट, शोरूम और बैंक खाते भी शामिल थे.

ये भी पढ़ें:CBI Investigation Against Satyendar Jain: तिहाड़ में बंद सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें! गृह मंत्रालय ने अब इस मामले में CBI जांच के दिए आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget