एक्सप्लोरर

बंगाल: सुरक्षाबलों पर ममता बनर्जी के बयान को EC ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, नोटिस जारी किया

चुनाव आयोग ने दूसरी बार ममता बनर्जी को नोटिस भेजा है. ममता बनर्जी पर चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों और बीएसएफ को लेकर गलत बयानबाजी करने का आरोप है. ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने कल 11 बजे तक जवाब देने का अल्टीमेटम दिया है.

चुनाव आयोग ने दूसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नोटिस भेजा है. ममता बनर्जी पर चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों और बीएसएफ को लेकर गलत बयानबाजी करने का आरोप है. बता दें कि चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नोटिस का जवाब 10 अप्रैल को 11 बजे तक देने के लिए कहा है.

जवाब न देने पर बनर्जी के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

चुनाव आयोग का कहना है कि, ममता बनर्जी ने मॉडल कोड के कई सेक्शन के साथ साथ कानून का उल्लंघन किया है. ममता बनर्जी ने अपने बयान के द्वारा आचार संहिता के साथ ही आईपीसी की धारा 186, 189 और 505 का उल्लंघन किया है. आयोग के मुताबिक अगर बनर्जी जवाब नहीं देती हैं तो उन्के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि चुनाव आयोग ने 28 मार्च और 7 अप्रैल (बुधवार) को ममता बनर्जी के भाषणों का हवाला दिया, जिसमें बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया और महिलाओं को पीछे हटने या केंद्रीय बलों द्वारा ‘घेराव’का आरोप लगाया था.

 बीजेपी नेताओं के खिलाफ क्यों शिकायत नहीं की गई-बनर्जी

उधर, चुनाव आयोग से मिले नोटिस के बाद बौखलाईं पश्चिम बंगाल की सीएम ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए उस पर देश को बेचने का आरोप लगा दिया. उन्होंने कहा- “आपने देश बेच दिया है. आपने मेरे बारे में झूठ बोलने के लिए राष्ट्रीय मीडिया से कहा है. आपने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज की है.” बंगाल सीएम ने कहा- “जब उन्होंने हिन्दू-मुसलमानों के बारे में बात की तो नरेन्द्र मोदी और बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोई शिकायत क्यों नहीं की गई? उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज क्यों नहीं की गई? ममता बनर्जी हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबके लिए हैं. ”

केंद्रीय बलों का करती हूं सम्मान

ममता बनर्जी ने ये भी कहा है कि, "मैं केंद्रीय बलों का सम्मान करती हूं. लेकिन मेरे पास उन लोगों के लिए शून्य सम्मान है जो बीजेपी की कठपुतली हैं और माताओं और बहनों को डराने की कोशिश करते हैं, ताकि वे बीजेपी को वोट दें. उन्होंने चुनाव आयोग से कहा- “आप अमित शाह की बात मत सुनिए. हमारी बात भी मत सुनिए. लेकिन अपना काम ठीक से कीजिए.”

इससे पहले चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट को न बंटने दे बयान पर एक्शन लेते हुए नोटिस भेजा था. इस नोटिस पर बनर्जी ने कहा था कि चुनाव आयोग कितने ही नोटिस भेज सकता है लेकिन वह अपने बयान पर कायम रहेंगी और धर्म के आधार पर मतदाताओं के विभाजन का विरोध करती रहूंगी. ये भी पढ़ें एनसीबी की जांच में खुलासाः समीर वानखेड़े और उनकी टीम की जासूसी करवा रही थी महिला ड्रग पेडलर COVID-19 Vaccine: मुंबई में वैक्सीन की भारी कमी, 71 में से 25 प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget