एक्सप्लोरर

विवादित बयान मामले में EC ने अनुराग ठाकुर को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब

विवादित बयान के लिए अनुराग ठाकुर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिसनोटिस में 30 जनवरी दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा गया हैदिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया था विवादित बयान

नई दिल्ली: चुनाव आयोग (ईसी) ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को विवादित बयान के लिए नोटिस जारी किया है. आयोग ने विवादित बयान देने की वजह से चुनाव आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन करार देते हुए मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा है. नोटिस में अनुराग ठाकुर से 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है. दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है.

नोटिस में आयोग ने अनुराग ठाकुर द्वारा 27 जनवरी को बुद्ध विहार स्थित मदर डेयरी के पास श्मशान घाट रोड पर एक जनसभा में धार्मिक सौहार्द्र को प्रभावित करने वाले नारे लगवाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है. ईसी ने इस मामले में दिल्ली के सीईओ कार्यालय द्वारा मंगलवार को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई करते हुये ठाकुर को अपना पक्ष आयोग के समक्ष पेश करने को कहा है.

शिखर सम्मेलन दिल्ली: CM केजरीवाल बोले- दिल्ली में एंटी नहीं प्रो इंकम्बेंसी, अमित शाह पर भी किया पलटवार

अनुराग ठाकुर बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं. आयोग ने अनुराग ठाकुर को भेजे नोटिस में उन्हें उक्त जनसभा के दौरान विवादित नारेबाजी करने के अलावा कुछ दूसरे आपत्तिजनक बयान देने का भी जिक्र करते हुए उनके बयानों की प्रति भी नोटिस के साथ भेजी है. आयोग ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने जनसभा में एक वर्ग विशेष के लोगों को निशाना बनाते हुये नारे लगवाये थे. ईसी ने नोटिस में कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 125 के तहत चुनाव के दौरान धर्म, जाति, संप्रदाय और भाषा के आधार पर सामाजिक सौहार्द्र को ठेस पहुंचाने वाले बयान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है.

गौरतलब है कि दिल्ली के सीईओ कार्यालय द्वारा आयोग को भेजी गयी रिपोर्ट में केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ठाकुर द्वारा दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में भड़काऊ नारेबाजी करने की पुष्टि की गई थी. सीईओ कार्यालय ने भाजपा के स्टार प्रचारक और पश्चिमी दिल्ली से सांसद वर्मा द्वारा एक इंटरव्यू में शाहीन बाग के बारे में भड़काऊ बयान देने की भी पुष्टि की है. ईसी के सूत्रों के अनुसार वर्मा के मामले में प्राप्त रिपोर्ट अभी विचाराधीन है. समझा जाता है कि वर्मा के मामले में आयोग बुधवार को कोई कार्रवाई कर सकता है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget