एक्सप्लोरर

'सभी नियमों का पालन करती है BJP', EC ने की हेलिकॉप्टर की चेकिंग तो बोले अमित शाह

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच EC के अधिकारी लगातार नेताओं के हेलिकॉप्टर चेक कर रहे हैं. पिछले दिनों ईसी द्वारा उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर की भी जांच की गई थी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार (15 नवंबर 2024) को महाराष्ट्र चुनाव के लिए हिंगौली में प्रचार करने पहुंचे. इस दौरान चुनाव आयोग ने अमित शाह के हेलिकॉप्टर की जांच की. अमित शाह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और इसे चुनाव आयोग की नियमित प्रक्रिया बताई. इससे पहले जब चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर की जांच की थी तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था और इसे विपक्ष को तंग करने की साजिश करार दिया था.  

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलिकॉप्टर की जांच की गई. भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है. एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए और भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए. 

 


क्या ये नियम पीएम मोदी पर लागू होगा- उद्धव ठाकरे


इससे पहले चुनाव आयोग के अधिकारियों ने लातूर और यावतमाल में उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर की जांच की थी. उद्धव ठाकरे ने जांच के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि क्या ये नियम पीएम मोदी और सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर भी लागू होगा. निर्वाचन अधिकारियों ने इससे पहले देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे समेत तमाम नेताओं के हेलिकॉप्टर की भी जांच की थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget