एक्सप्लोरर

Earthquake: जम्मू कश्मीर में फिर हिली धरती, 3.9 तीव्रता के भूकंप से सहमे लोग

Earthquake in Kashmir: जम्मू कश्मीर के डोडा में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया है. हालांकि इसकी वजह से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

Earthquake In Kashmir: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, जम्मू और कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई. हालांकि इसकी वजह से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है.

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने अपने घरों से निकलकर बाहर सड़कों पर आ गए. लोगों का कहना है कि जब धरती हिल रही थी तब पहले तो समझ में नहीं आया, लेकिन बाद में जब महसूस हुआ कि भूकंप आया है तब बिना समय गंवाए लोग घरों से बाहर निकल आए.

3.9 तीव्रता का भूकंप
एनसीएस के मुताबिक, भूकंप के झटके गुरुवार (16 नवंबर) की सुबह 9:34 बजे महसूस किए गए हैं. एनसीएस ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट किया, " जम्मू कश्मीर के डोडा में 3.9 तीव्रता का भूकंप, 16-11-2023 को 09:34:19 IST पर आया.

भूकंप की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी
दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. अभी 4 नवंबर को ही नेपाल में छह से अधिक तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी वजह से 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. दहशत में घरों और दफ्तरों से निकले लोगों ने करीब 30 सेकेंड तक झटके महसूस करने की बात कही थी. भूकंप की वजह से नेपाल में सैकड़ों घर जमींदोज हो गए थे जिसमें हजारों लोग घायल हुए थे.

भूकंप के झटके चिंता का सबब
पिछले एक साल में कई भूगर्भ वैज्ञानिक आशंका जता चुके हैं कि भूकंप के छोटे-छोटे झटके किसी बड़े भूकंप का संकेत भी हो सकते हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR के क्षेत्र में भी हाल के दिनों में भूकंप के झटकों में बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का सबब है. आपको बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों से घिरे जम्मू कश्मीर के डोडा इलाके में अमूमन भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं.

 ये भी पढ़ें : अच्छा तो समंदर में ऐसे आता है भूकंप! स्कूबा डाइविंग के दौरान गोताखोरों ने रिकॉर्ड किया ये डरावना VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget