एक्सप्लोरर

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.9 मापी गई तीव्रता

Earthquake: इंडोनेशिया के पश्चिमी इलाके में शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई.

Earthquake: पश्चिमी इंडोनेशिया में शुक्रवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया. फिलहाल नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की ओर से बताया गया कि सुमात्रा के बेंगकुलु से लगभग 155 किलोमीटर (95 मील) दक्षिण-पश्चिम में एक छोटे से बाहरी द्वीप, एंगगानो के पास एक उथली गहराई पर रात 8:30 बजे (1330 जीएमटी) के बाद भूकंप आया था. यूएसजीएस ने बताया कि दूसरी बार रात 9:07 बजे (1407 GMT) उसी क्षेत्र में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 

राष्ट्रीय आपदा के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने एएफपी को बताया, "हमने एंगगानो द्वीप पर अधिकारियों के साथ जांच की है, जो भूकंप के केंद्र के सबसे करीब है. उन्होंने बताया कि अब तक किसी तरह के नुकसान या हताहतों की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन हम अब भी आकलन कर रहे हैं." 

लोगों ने भूकंप महसूस नहीं किया

एएफपी को बेंगकुलु के निवासियों ने बताया कि हमने भूकंप महसूस नहीं किया, या हो सकता है कि वह कमजोर रहा हो जिस वजह से उसका पता न चला हो. स्थानीय निवासी 34 वर्षीय हेंड्री तस्परिलो ने एएफपी को बताया, "आश्चर्यजनक रूप से मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ. मैं घर के बाहर था और अपने पड़ोसी से बात कर रहा था और हमें पता ही नहीं चला कि भूकंप आया है."

1439 जीएमटी पर भूकंप के तुरंत बाद भारत में हिंद महासागर सुनामी चेतावनी और शमन प्रणाली (आईओटीडब्ल्यूएमएस) से सावधानी का बयान जारी किया गया. प्री-रन मॉडल परिदृश्यों के आधार पर, हिंद महासागर में देशों के लिए कोई खतरा नहीं है. प्रशांत "रिंग ऑफ फायर" पर होने के चलते इंडोनेशिया में लगातार भूकंप आते रहते हैं. तीव्र भूकंपीय गतिविधि वहां होती हैं, जहां टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं, जो जापान से दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन में फैली हुई हैं.

इंडोनेशिया में आई थी सुनामी

पिछले साल जनवरी में सुलावेसी द्वीप में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे और हजारों बेघर हो गए थे. 2018 में, सुलावेसी द्वीप पर पालू में 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद आई सुनामी ने 2,200 से अधिक लोगों की जान ले ली थी और 2004 में आचे प्रांत में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे सूनामी आई और इंडोनेशिया में 1,70,000 से अधिक लोग मारे गए थे.

यह भी पढ़ें: Nepal Election 2022: नेपाल में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली नौ परिवारों के सदस्य चुनाव मैदान में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget