एक्सप्लोरर

Delhi-Gurugram के बीच सफर होगा आसान! Dwarka Expressway के बाद नहीं लगेगा जाम, PM आज देंगे सौगात

Dwarka Expressway: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रोग्राम के दौरान देश भर में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.

Dwarka Expressway: देश की राजधानी दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम के बीच सफर अब आसान होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज यानी सोमवार (11 मार्च, 2024) को प्रधानमंत्री ऐतिहासिक द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि पीएम की इस सौगात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दिल्ली-गुरुग्राम के बीच लोग जाम से बच सकेंगे. वहां ट्रैफिक को सुचारू करने और भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी.

यह दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुरुग्राम बाइपास से सीधी कनेक्टिविटी मुहैया कराएगा. 8 लेन वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे का 19 किमी लंबा हरियाणा खंड लगभग 4,100 करोड़ रुपए की लागत से बना है. इस परियोजना में 10.2 किमी लंबे दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) और 8.7 किमी लंबे बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) से खेड़की दौला तक के 2 पैकेज शामिल हैं.

द्रारका एक्सप्रेसवे की क्या है खासियत? जानिए

खास बात है कि यह देश का पहला सिंगल पिलर एक्सप्रेसवे है, जिसकी मदद से जाम में फंसने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. एक्सवेसवे के जरिए दिल्ली और गुरुग्राम का सफर सिर्फ 25 मिनट में पूरा किया जा सकेगा, जबकि मानेसर से सिंघु बॉर्डर तक पहुंचने में लगभग 45 मिनट लगेंगे.

112 राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट्स की होनी है शुरुआत

पीएम मोदी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान देशभर में 1 लाख करोड़ रुपए की लागत वाले 112 राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएम जिन और अहम प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे उनमें दिल्ली में नांगलोई-नजफगढ़ रोड से सेक्टर 24 द्वारका खंड तक 9.6 किमी लंबी 6 लेन वाली शहरी विस्तार रोड-2 है.

यूपी से लेकर आंध्र तक को मिलेगी पीएम मोदी से सौगात

बयान में यह भी बताया गया कि पीएम मोदी यूपी में लगभग 4,600 करोड़ रुपए की लागत से विकसित लखनऊ रिंग रोड के 3 खंड और आंध्र प्रदेश में लगभग 2,950 करोड़ रुपए की लागत से विकसित राष्ट्रीय राजमार्ग-16 का आनंदपुरम-पेंडुर्थी-अनकापल्ली खंड का भी उद्घाटन करेंगे.

हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक को क्या मिलेगा प्रधानमंत्री से? 

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान हिमाचल प्रदेश में लगभग 3,400 करोड़ रुपए की लागत वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-21 के किरतपुर-से-नेरचौक खंड का भी उद्घाटन करेंगे. वह इसके अलावा कर्नाटक में 2,750 करोड़ रुपए की लागत वाले डोबास्पेट-हेस्कोटे खंड और देशभर के विभिन्न राज्यों में 20,500 करोड़ रुपए की लागत वाली 42 अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय सरकार को गिराने की थी साजिश? TVK विधायक को 35 करोड़ की रिश्वत केस की जांच में जुटी ED
विजय सरकार को गिराने की थी साजिश? TVK विधायक को 35 करोड़ की रिश्वत केस की जांच में जुटी ED
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका...’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा
होर्मुज पर जैसे ही यूएस ने टैरिफ का किया ऐलान तो भड़के लूला, ट्रंप से कहा- न बनें समुद्री डकैत
Embed widget