एक्सप्लोरर

DUSU चुनाव: चार साल बाद अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, उपाध्यक्ष पद पर भी जीत

पिछले चार साल से अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा था. अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के उम्मीदवार रॉकी तूसीद ने जीत हासिल कर ली है. रॉकी ने एबीवीपी के रजत चौधरी को हराया है.

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) के छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने बड़ी बाज़ी मारी है. एनएसयूआई ने चार साल बाद अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है. इसके साथ ही एनएसयूआई को उपाध्यक्ष पद पर भी जीत मिली. जबकि सचिव और संयुक्त सचिव पद पर आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी ने जीत दर्ज की है. याद रहे कि पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई इन चार सीटों में से सिर्फ संयुक्त सचिव पर ही जीत सकी थी. आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में मंगलवार को छात्र संघ चुनाव के लिए वोट डाले गए थे. रॉकी ने एबीवीपी के रजत चौधरी को हराया  पिछले चार साल से अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा था. अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के उम्मीदवार रॉकी तूसीद ने जीत हासिल की है. रॉकी ने एबीवीपी के रजत चौधरी को हराया है. बता दें कि वोटों की गिनती सुबह 8 बजे कम्यूनिटी हॉल, पुलिस लाइन्स, किंग्सवे कैम्प में हो  रही थी. उपाध्यक्ष पद पर भी एनएसयूआई का कब्जा वहीं एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर भी अपना कब्जा जमा लिया है. एनएसयूआई के कुनाल शहरावत ने एबीवीपी के पार्थ राणा को हरा दिया है.  वहीं एबीवीपी की तरफ से सचिव पद पर महामेधा नागर और संयुक्त सचिव पद पर उमा शंकर ने जीत हासिल की है. संजय निरुपम ने साधा बीजेपी पर निशाना इस जीत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने बीजेपी को निशाने पर लिया है. उन्होंने अपने ट्वीट मेे लिखा है, ''बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे! एनएसयूआई की शानदार जीत, बीजेपी और एबीवीपी को बड़ा झटका.'' उन्होंने यह भी कहा, ''राष्ट्रवाद के नाम पर गुंडागर्दी को खारिज किया गया है.'' किस पर पद से किसे मिली जीत अध्यक्ष - रॉकी तूसीद- एनएसयूआई उपाध्यक्ष- कुनाल शहरावत- एनएसयूआई सचिव- महामेधा नागर- एबीवीपी संयुक्त सचिव- उमा शंकर- एबीवीपी किस पद पर कौन उम्मीदवार था ABVP अध्यक्ष - रजत चौधरी उपाध्यक्ष- पार्थ राणा सचिव- महामेधा नागर संयुक्त सचिव- उमा शंकर NSUI अध्यक्ष - रॉकी तूसीद उपाध्यक्ष - कुनाल शहरावत सचिव- मीनाक्षी मीणा संयुक्त सचिव- अविनाश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल से रोकने के लिए बिल लाएगी डीके शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल से रोकने के लिए बिल लाएगी डीके शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget