एक्सप्लोरर

दशहरा: रामलीला मैदान में हुआ रावण का पुतला दहन

लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरकत की.

नई दिल्ली: देश भर में आज बुराई पर अच्छाई का प्रतीक त्योहार दशहरा मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार अश्विन माह में शुक्ल पक्ष के दसवें दिन (दशमी) मनाया जाता है. हर साल की तरह दिल्ली के रामलीला मैदान में रावण वध कार्यक्रम के दौरान कई वीवीआई मेहमान पहुंचेंगे. इन मेहमानों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं.

                              LIVE UPDATES

07:10PM: हरियाणा के पंचकुला में रावण का 210 फीट लंबा पुतला जलाया गया.

दशहरा: रामलीला मैदान में हुआ रावण का पुतला दहन

07:10PM: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी राजस्थान में भी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया.शहर में रावण के पुतलों की मंडी में खासी भीड़ देखी गई. राजधानी जयपुर में आज शाम आदर्शनगर, क्षिप्रा पथ, मानसरोवर, प्रतापनगर में 50 फुट तक उंचाई वाले रावण के पुतलों का दहन किया जा रहा है.

06:20PM: देहरादून में भी हुआ रावण का पुतला दहन.

दशहरा: रामलीला मैदान में हुआ रावण का पुतला दहन

06.12 PM: रामलीला मैदान में हुआ रावण का पुतला दहन.

दशहरा: रामलीला मैदान में हुआ रावण का पुतला दहन

06.10 PM: रामलीला मैदान में कुंभकरण का पुतला दहन किया गया.

दशहरा: रामलीला मैदान में हुआ रावण का पुतला दहन

05.46 PM: रामलीला मैदान में पीएम मोदी ने राम और लक्ष्मण को तिलक लगाया.

दशहरा: रामलीला मैदान में हुआ रावण का पुतला दहन

05.43 PM: पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जलाया दीप. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी साथ में हैं मौजूद.

दशहरा: रामलीला मैदान में हुआ रावण का पुतला दहन

05.36 PM: पीएम मोदी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं.

दशहरा: रामलीला मैदान में हुआ रावण का पुतला दहन

05.30 PM: दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, जल्द ही होगा रावण दहन.

दशहरा: रामलीला मैदान में हुआ रावण का पुतला दहन

05.10 PM:  लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिरकत करेंगे. सभी अतिथि शाम करीब 5.15 बजे पहुंचेंगे और 5.45 बजे रावण दहन होगा.

नव धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आय़ोजित रावण दहन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह शिरकत करेंगे. शाम 6 बजे से आसपास पहुंचेंगे और शाम 7 बजे रावण दहन होगा

05.00 PM: श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आय़ोजित रावण दहन कार्यक्रम में चीफ जस्चिस रंजन गोगोई और मनमोहन सिंह शिरकत करेंगे. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इंद्रप्रस्थ स्थित उत्सव ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. केजरीवाल शाम 6.30 बजे तक पहुचेंगे और शाम 7 बजे के करीब रावण दहन होगा.

यूनेस्को से सम्मानित है उत्तराखंड की रामलीला

उत्तराखंड के कुमाऊं में रामलीला का मंचन, कथा गाते हुए किया जाता है. कुमाऊं में रामलीला को पेश करने का ये तरीका प्रख्यात नर्तक उदय शंकर ने दिया था और इसे उनके बाद मोहन उप्रेती और बिजेंद्र लाल शाह ने और भी ज्यादा प्रसिद्धि दिलाई. इस रामलीला को ‘अल्मोड़ा’ और ‘कुमाऊं शैली’ की रामलीला के नाम से भी जाना जाता है. रामलीला की इस शैली को साल 2008 में यूनेस्को ने काफी सराहा था और इस कला को विशेष दर्जा भी दिया था.

इस वजह से मनाया जाता है दशहरा

माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम ने लंका में 9 दिनों तक लगातार चले युद्ध के बाद अंहकारी रावण को मार गिराया था और माता सीता को उसकी कैद से मुक्त करवाया था. वहीं इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था इसलिए भी इसे विजयदशमी के रुप में मनाया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, CP जाने की कोशिश कर रहे थे
Live: अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, कनॉट प्लेस जाने की कोशिश कर रहे थे
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget