एक्सप्लोरर

रमज़ान के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन कर मस्ज़िदों में भीड़ ना हो, केंद्र ने राज्य सरकार को दिए आदेश

देश भर में कोरोना को देखते हुए 24 मार्च से लॉकडाउन जारी है. 23 अप्रैल से रमज़ान शुरू होने जा रहें है, जिसको लेकर केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश जारी किये है कि रमज़ान के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन ना हो. लोग घरों में रह कर नमाज़ पढ़े. मस्ज़िद के लिए कोई बाहर ना निकले.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से कहा है कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए पवित्र इस्लामिक महीने रमजान के दौरान सतर्क रहें. साथ ही सुनिश्चित करें कि नमाज़ के लिए भीड़ इकट्ठी नहीं हो. रमज़ान बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है. केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित क्षेत्रों से कहा है कि मुस्लिम नेताओं से अपील करें कि वे अपने अनुयायियों को घरों के अंदर रहने के लिए कहें. सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान किसी भी धार्मिक स्थल पर पूजा करना या इकट्ठा होना प्रतिबंधित है और हमें उम्मीद है कि हर कोई इस निर्देश का पालन करेगा.’’ अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकारों से कहा गया है कि मुस्लिम नेताओं के संपर्क में रहें ताकि सुनिश्चित हो सके कि मस्जिदों में भीड़ इकट्ठी नहीं हो और लोग घरों के अंदर नमाज़ पढ़ें. केंद्र सरकार को इस तरह की सूचनाएं मिली कि देश के कुछ हिस्से में ‘तराबी’ के लिए मस्जिदों में लोग इकट्ठा हो सकते हैं जिसके बाद उसने इस बारे में राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को अवगत करा दिया है. ‘तराबी’ सामान्यत: शाम के समय मस्जिदों में आयोजित किया जाता है. गृह मंत्रालय की तरफ से 15 अप्रैल को जारी दिशानिर्देश के मुताबिक सभी धार्मिक स्थल और पूजा स्थल लोगों के लिए बंद रहेंगे. लॉकडाउन के दौरान धार्मिक एकत्रीकरण पूरी तरह प्रतिबंधित है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकारों को यह भी कहा गया कि मस्जिद प्रबंधन समितियों और समुदाय के नेताओं से स्थानीय पुलिस के मार्फत संपर्क करें ताकि नमाज के लिए कोई भी मस्जिद नहीं जा सके. कई मुस्लिम संगठनों और मौलवियों ने लोगों से अपील की है कि रमज़ान के दौरान घरों में नमाज पढ़ें लेकिन लॉकडाउन के बावजूद दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मुख्यालय में काफी संख्या में लोगों के एकत्रित होने के बारे में पता चलने के बाद अधिकारी सशंकित हैं. निजामुद्दीन मरकज ने पिछले महीने एक बड़ा धार्मिक कार्यक्रम किया था और अधिकारियों ने बताया कि भारत के कुल कोविड-19 मामलों का 30 फीसदी मामला इससे जुड़ा हुआ है. रमज़ान के महीने में मुस्लिम सुबह से शाम तक उपवास करते हैं और इकट्ठा होकर नमाज़ पढ़ते हैं. शाम में इफ्तार का आयोजन भी किया जाता है. ये भी पढ़े.    UP: कोविड-19 संक्रमण के अधिक मामले वाले क्षेत्रों में ‘पूल टेस्टिंग’ होगी, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए आदेश  मध्य प्रदेश: मंत्रिमंडल के गठन के बाद शिवराज कैबिनेट की पहली बैठक, मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारी
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget