एक्सप्लोरर

Durga Puja Pandal: कोलकाता में पूजा पंडालों की खास थीम, 'मण‍िपुर हिंसा से लेकर न्‍यूड मॉडल्‍स...'  लोगों को आकर्षक करने का अनूठा तरीका

Durga Puja Pandal: कोलकाता में हर साल नई-नई थीम के साथ दुर्गा पूजा पंडाल सजाये जाते हैं. इस बार सत्‍यजीत रे के प‍िता सुकुमार रे, न्यूड मॉडल्स 'फुलड़ी' और मण‍िपुर ह‍िंसा थीम पर पंडाल तैयार किए गए हैं.

West Bengal Durga Puja Pandal: नवरात्र‍ि त्‍योहारों के दौरान पश्‍च‍िम बंगाल में दुर्गा पूजा (Durga Puja) खास महत्‍व रखती है. पूरे बंगाल में बड़ी संख्‍या में पूजा पंडाल सजाये जाते हैं. हर साल दुर्गा पूजा आयोजक लोगों को आकर्ष‍ित करने के ल‍िए नई-नई थीम लेकर आते हैं. इसको लेकर लोगों में बड़ा क्रेज देखा जाता रहा है. इस बार 'न्‍यूड मॉडलों' के जीवन पर प्रकाश डालने से लेकर हिंसा प्रभावित मणिपुर में शांति के लिए प्रार्थना करने को दर्शाने वाले अनोखे पंडाल तैयार किए गए हैं.  

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक उत्तरी कोलकाता में जगत मुखर्जी पार्क पूजा समिति इस साल अपनी थीम के जरिए न्यूड मॉडल्स को श्रद्धांजलि दे रही है. इस थीम के माध्‍यम से 4 दशकों से अधिक समय तक ऑर्ट कॉलेज के छात्रों के लिए जीवित रही नग्न मॉडल 65 वर्षीय फुलकुमारी दास का भी सम्मान किया जा रहा है.
 
'न्यूड मॉडलिंग के प्रत‍ि जागरूकता फैलाने का प्रयास'
इसके जर‍िए पूजा समिति अपनी बिरादरी का भी सम्मान कर रही है. साथ ही लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास भी किया जा रहा है ताकि इन मॉडलों को हीन भावना से नहीं देखा जाए. न्यूड मॉडलिंग को सिर्फ एक अन्य पेशा माना जाना चाह‍िए.  

'फुलकुमारी दास 'फुलड़ी' के नाम से मशहूर थीं' 
आर्ट‍िस्‍ट कम्‍युन‍िटी में फुलकुमारी दास 'फुलड़ी' के नाम से मशहूर थीं. पूजा आयोजकों के मुताबिक, उन्होंने 16 साल की उम्र से गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट में कलाकारों के लिए मॉडलिंग शुरू कर दी थी. 

सुकुमार रे को दी जा रही श्रद्धांजलि  
उत्तरी कोलकाता में एक और पूजा समिति जाने माने लेखक सुकुमार रे को श्रद्धांजलि दे रही है. बंगाली बाल साहित्य के आईकॉन में से एक सुकुमार अपने प्रसिद्ध 'अबोल ताबोल' के लिए जाने जाते हैं.  

सुकुमार रे फिल्म कलाकार सत्यजीत रे के पिता 
हातिबागान नबीन पल्ली दुर्गा पूजा समिति के आयोजक लेखक की 100 वीं पुण्‍यति‍थि के साथ-साथ थीम के रूप में 'अबोल ताबोल' के प्रकाशन का शताब्दी वर्ष मना रहे हैं. सुकुमार रे फिल्म कलाकार सत्यजीत रे के पिता हैं. 1923 में पहली बार 'अबोल ताबोल' प्रकाशित होने से ठीक 9 दिन पहले रे की मृत्यु हो गई थी. 

'मदर ऑफ मणिपुर' को थीम के रूप में चुना  
दूसरी ओर, साल्ट लेक में एक दुर्गा पूजा समिति ने अपने पंडाल की थीम मणिपुर हिंसा पर रखी है. पूर्वोत्तर राज्य में जातीय-संघर्ष से परेशान होकर, एफसी ब्लॉक सर्बोजनिन दुर्गा पूजा के आयोजकों ने 'मदर ऑफ मणिपुर' को अपनी थीम के रूप में चुना है. 

'पंडाल में मण‍िपुर के दोनों समुदायों का प्रतिनिधित्व' 
इस साल 3 मई को राज्य में भड़की जातीय हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं ने सभी को हिलाकर रख दिया. समिति के सच‍िव नीलांजन ब्रह्मा ने कहा, 'शांति का संदेश फैलाने के लिए पूजा पंडाल में दोनों समुदायों का प्रतिनिधित्व किया गया है.' 

इसके अलावा और भी अलग-अलग तरह के पूजा पंडालों को नई थीम के साथ सजाया गया जिससे उनके प्रत‍ि लोगों का ज्‍यादा झुकाव हो सके. 

'सरोगेसी' थीम पर आधारित 'पूजा पंडाल' भी आया नजर 
कोलकाता में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान 'सरोगेसी' थीम पर आधारित 'पूजा पंडाल' भी नजर आए. इसके अलावा 'षष्ठी' के दौरान 'दाता और लेने वाले के रूप में कई चेहरे और हाथों की जोड़े' की थीम पर भी एक कम्‍युन‍िटी 'पूजा पंडाल' तैयार किया गया. इस तरह के पूजा पंडाल लोगों को खूब आकर्ष‍ित कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Durga Puja: पटना वासियों के लिए इस बार दशहरा होगा खास, कहीं दवा से तो कहीं पान मसाला से बनाई गई हैं मूर्तियां
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget