एक्सप्लोरर

वंदे भारत ट्रेन पर फिर हमला, दनादन होने लगी पत्थरबाजी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Vande Bharat Express: रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन ट्रायल रन के लिए दुर्ग से रवाना हुई और रायपुर से गुजरते हुए महासमुंद पहुंची थी. वापसी में कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन को क्षतिग्रस्त कर दिया.

Vande Bharat Express: देश में वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों की ओर से नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई है. अब एक बार फिर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ट्रायल रन के दौरान दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

रेलवे सुरक्षा बल (महासमुंद) के निरीक्षक प्रवीण सिंह धाकड़ ने बताया कि यह घटना शुक्रवार (13 सितंबर 2024) की रात लगभग नौ बजे बागबाहरा रेलवे स्टेशन के करीब हुई, जब ट्रेन ट्रायल रन के दौरान विशाखापत्तनम से दुर्ग लौट रही थी.

ट्रायल रन के दौरान ट्रेन पर फेंके गए पत्थर

रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन ट्रायल रन के लिए दुर्ग से रवाना हुई और रायपुर से गुजरते हुए महासमुंद पहुंची थी. यह शुक्रवार सुबह 7.10 बजे आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई थी. उन्होंने बताया कि वापसी में कुछ असामाजिक तत्वों ने बागबाहरा के पास चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे तीन डिब्बों सी2, सी4 और सी9 की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 

पुलिस ने पांच आरोपियों का दबोचा

अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में यात्रा कर रहे ट्रेन सुरक्षा दल ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों के एक दल को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में बागबाहरा निवासी शिव कुमार बघेल, देवेंद्र चंद्राकर, जीतू तांडी, लेखराज सोनवानी और अर्जुन यादव को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने बताया कि सभी पांचों बदमाश हैं और उन पर रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि बघेल के बड़े भाई की पत्नी बागबाहरा नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी से पार्षद है. 

ये भी पढ़ें : 'मोदी जी का चीनी लगाव देश के लिए हानिकारक है', गलवान समेत किन मुद्दों को गिनाकर केंद्र पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget