एक्सप्लोरर

DU Student Murder Case: डीयू के छात्र निखिल चौहान की हत्या में दो गिरफ्तार, पिता ने किया ये दावा

Nikhil Chauhan Murder Case: दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के स्टूडेंट की हत्या में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वहीं दो और लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से तालाश जारी है.

DU Student Nikhil Chauhan Murder Case: दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के आर्यभट्ट कॉलेज में एक छात्र की हत्या ने पूरे यूनिवर्सिटी में खलबली मचा दी है. मृतक छात्र स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में पढ़ाई कर रहा था. साउथ कैंपस थाना क्षेत्र में हुए निखिल चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम राहुल और हारून बताए गए हैं. 

पुलिस ने साथ में यह भी दावा किया है कि दो अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली है, जिन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. थाने के बाहर निखिल के पिता भी मौजूद है. निखिल के पिता से बात करने पर उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें सुबह 8:00 बजे थाने बुलाया गया था, ताकि निखिल के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके लेकिन यहां पहुंचने पर उन्हें गेट के बाहर ही खड़ा किया हुआ है. 

निखिल के पिता ने कही ये बात
निखिल के पिता ने कहा कि यहां के जो आईओ है, उन्हें जब फोन किया गया था तो उन्होंने कहा कि आप थाने के अंदर एटीओ साहब से जा कर मिल लीजिए, लेकिन जब मैं अंदर जाने का प्रयास करता हूं तो मुझे थाने के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे तो इस मामले में गिरफ्तारी को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है. निखिल के पिता ने बताया कि पिछले सप्ताह जो झगड़ा हुआ था, वो बंटी नाम के लड़के का हुआ था. निखिल उसी झगड़े में बीच बचाव करने के लिए आया था.

बंटी ने बताया कि पिछले सप्ताह वो जब कैंटीन में था तो वहां एक लड़का मौजूद था. मैंने उसे कहा कि उदास क्यों हो, थोड़ा मुस्कराओ. इसी बात पर मेरा और उसका झगड़ा हो गया था. जिससे उसका झगड़ा हुआ था उसे वह जानता नहीं था. उसने कहा, "निखिल भी तभी वहां आया था. कल मैं भी साउथ कैंपस में मौजूद था लेकिन निखिल भाई से मिलकर दूसरी तरफ चला गया था. जब उन्हें चाकू मार दिया गया, तब मुझे पता चला था."

दिल्ली पुलिस को आया था पीसीआर कॉल
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस घटना की जानकारी उन्हें चरक पालिका अस्पताल से एक पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली थी. पुलिस ने बताया कि कॉलर ने बताया कि अस्पताल में एक घायल छात्र को भर्ती कराया गया है, छात्र पर चाकू से हमला किया गया था. जिसके बाद, छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शुरुआत जांच में पाया कि मृतक छात्र निखिल चौहान पश्चिम विहार का रहने वाला था. 

पुलिस के मुताबिक, निखिल बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस के प्रथम वर्ष का छात्र था, उसका उम्र 19 साल है. करीब 7 दिन पहले कॉलेज में एक छात्र ने निखिल की प्रेमिका से बदसलूकी की थी. 18 जून (रविवार) को करीब 12:30 बजे आरोपी अपने 3 साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल के सीने पर चाकू मार दिया. पुलिस इस मामला में दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली है और दो की और तलाश जारी है. 

ये भी पढ़ें- Delhi South Campus में मृत छात्र के पिता ने दोस्तों पर लगाया आरोप- समझौते के बावजूद कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, कहा- रेप केस में सजा बढ़ा दें
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, कहा- रेप केस में सजा बढ़ा दें
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget