एक्सप्लोरर

Delhi South Campus में मृत छात्र के पिता ने दोस्तों पर लगाया आरोप- समझौते के बावजूद कर दी हत्या

DU Student Murder: दिल्ली के साउथ कैंपस में गर्लफ्रेंड को लेकर हुए झगड़े में एक लड़के की हत्या कर दी गई. इसके बाद अब मृतक के पिता का बयान सामने आया है.

DU Student Murder: दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के आर्यभट्ट कॉलेज में गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़ा हुआ जिसमें एक छात्र की हत्या कर दी गई. जिस लड़के की हत्या हुई वो स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में पढ़ाई कर रहा था. इस मामले में मृतक के पिता का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने लड़के दोस्तों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि समझौता करने के बाद भी उसकी हत्या कर दी. 

आर्यभट्ट कॉलेज के गेट के बाहर गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. मरने वाले छात्र का नाम निखिल चौहान है. छात्र के सीने में चाकू घोंपा गया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. साउथ कैंपस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.

समझौते के बाद भी कर दी हत्या
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी छात्रों की तलाश शुरू कर दी है. कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात के दौरान चार छात्रों की तस्वीरें कैद हो गई हैं. मृतक लड़के के पिता ने कहा कि लड़ाई पिछले हफ्ते हुई थी. जिसके बाद मामला सुलझ गया था, लेकिन फिर से छह सात लड़कों ने समझौता हो जाने के ​बाद लड़ाई की और उसे मौत के घाट उतार दिया.

​​क्या है मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निखिल ​की गर्लफ्रेंड को एक कॉलेज का ही लड़का काफी दिनों से परेशान कर रहा था. जिसके बाद निखिल ने जब इस बात का विरोध किया तो लड़के ने अपने दोस्तों के मिलकर निखिल से झगड़ा किया. पुलिस के मुताबिक झगड़े के एक हफ्ते बाद चार लड़के बाइक पर सवार होकर आए और निखिल के सीने में चाकू घोंप दिया. हमले के बाद निखिल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें:-

Gita Press: 'गीता प्रेस को पुरस्कार देना गोडसे को इनाम देने जैसा', जयराम रमेश के ट्वीट से क्यों नाराज है कांग्रेस? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget