एक्सप्लोरर

Maharashtra: नशे में धुत पति ने पिटाई के बाद बेहोश पत्नी को जिंदा जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Maharashtra: संतोष चौरसिया हमेशा नशे में धुत रहता था और कुछ काम नहीं करता था. इसी बात को लेकर अपनी पत्नी कविता के साथ हमेशा उसका झगड़ा होता रहता था.

मुंबई: भिवंडी (Bhiwandi) इलाके में एक नशेड़ी पति (Husband) ने पारिवारिक झगड़े के चलते अपनी पत्नी (Wife) की जमकर पिटाई की जिससे वह बेहोश हो गई. पति का गुस्से इतने पर ही शांत नहीं हुआ उसने बेहोश पड़ी पत्नी को जिंदा जला कर मार दिया. आरोपी पति को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक कविता चौरसिया (35) और उसका पति संतोष चौरसिया (36) अपने दो बच्चों के साथ चाविंद्रा इलाके में महाकाली ढाबे के पास एक चाल में रहते थे और मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करते थे.

संतोष रहता था नशे में धुत
संतोष चौरसिया हमेशा नशे में धुत रहता था और कुछ काम नहीं करता था. इसी बात को लेकर अपनी पत्नी कविता के साथ हमेशा उसका झगड़ा होता रहता था. मंगलवार 7 जून को भी संतोष नशा कर घर पर आया और फिर पति-पत्नी में विवाद हुआ जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी कविता को लकड़ी के डंडे से जमकर पीटा. पति का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि उसने अपनी पत्नी का लोहे के कपाट पर सिर मार दिया जिसके बाद पत्नी बेहोश हो गई.

संतोष का गुस्सा इतने पर ही नहीं थमा, वह कविता को घसीटते हुए घर के बाहर लाया और बाहर रखी लकड़ी पर उसे लेटा कर लकड़ी में आग लगा दी. इस बात की जानकारी जैसे ही भिवंडी पुलिस को मिली पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और कुछ ही घंटों में पत्नी की हत्या कर फरार होने वाले संतोष को गिरफ्तार कर लिया.

अदालत ने संतोष को पुलिस कस्टडी में भेजा
मृतक कविता के भाई भारत की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या और सबूत नष्ट करने के मामले में पति संतोष चौरसिया को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में हाजिर किया. न्यायालय (Court) ने संतोष को पुलिस कस्टडी (Police Custody) में भेज दिया है और पुलिस (Police) आगे की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें:

Sologamy: गुजरात की क्षमा बिंदू ने बिना दूल्हे के रचाई शादी, यूट्यूब से ब्लूटूथ के जरिए बजाए शादी के मंत्र

FIR Against Owaisi: अपने खिलाफ FIR पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- दिल्ली पुलिस में हिम्मत नहीं कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget