एक्सप्लोरर

बड़ा खुलासा: जम्मू के एयरबेस पर हमले के दौरान इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास पर दिखा ड्रोन

जम्मू में जिस वक्त एयरबेस पर ड्रोन से हमला हुआ ठीक उसी वक्त इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में भी ड्रोन दिखा था. भारत ने पाकिस्तान के सामने ये मामला उठाया है.

नई दिल्ली: जम्मू में जिस वक्त एयरबेस पर ड्रोन से हमला हुआ ठीक उसी वक्त इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में भी ड्रोन दिखा था. भारत ने पाकिस्तान के सामने ये मामला उठाया है. 27 जून को जम्मू एयरपोर्ट के पास एयरफोर्स स्टेशन के अंदर दो धमाकों से खलबली मच गई थी. यहां पांच मिनट के अंदर दो धमाके हुए थे. धमाकों की साजिश सीमा पार से रची गई थी.

27 जून की रात क्या हुआ था?

जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन के अंदर 27 जून देर रात दो धमाके हुए थे. पहला धमाका रात एक बजकर 37 मिनट पर हुआ था और दूसरा धमाका ठीक 5 मिनट बाद 1 बजकर 42 मिनट पर हुआ था. गनिमत रही की इन धमाकों में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. वायुसेना के मुताबिक, पहला धमाका बिल्डिंग की छत पर और दूसरा धमाका जमीन पर हुआ था.

हमले के बाद भी कई बार दिखे ड्रोन

जम्मू में 30 जून को भी दो ड्रोन देखे गए थे. एक ड्रोन सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर कालूचक इलाके में दिखा तो वहीं दूसरा ड्रोन 4 बजकर 52 मिनट पर कुंजवानी में दिखा. बड़ी बात यह है कि ये दोनों इलाके एयरफोर्स स्टेशन के 7 से10 किलोमीटर के दायरे में आते हैं.

कहा जा रहा है कि जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के बाद से लगातार ड्रोन देखे जा रहे हैं, जो सुरक्षा बलों के लिए चिंता की बात है. इतना ही नहीं जो भी ड्रोन स्पॉट हो रहे हैं, वह यहां मिलिट्री बेस और मिलिट्री स्टेशन के पास हो रहे हैं. 

पाकिस्तान की साजिश जारी

गौरतलब है कि घाटी में सक्रिय आतंकियों को पाकिस्तान की आर्मी और आईएसआई ही ट्रेनिंग देती आई है. वो किसी भी सूरत में ये नहीं चाहती कि कश्मीर में फिर से अमन-चैन बहाल हो और वहां विधानसभा चुनाव कराने लायक माहौल बन पाये. रक्षा विशेषज्ञों व खुफिया सूत्रों की मानें तो सरकार के साथ कश्मीरी नेताओं की बातचीत की प्रक्रिया को पटरी से उतारने के लिए पाकिस्तान इसी तरह के और हमलों को अंजाम देने की कोशिश आगे भी करता रहेगा.

यह भी पढ़ें-

Pulwama Encounter: पुलवामा एनकाउंटर में एक जवान शहीद, तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Covid Vaccine: 'राहुल गांधी की परेशानी क्या है?' डॉ हर्षवर्धन ने वैक्सीन पर ट्वीट को लेकर किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
Xप्लेन: 2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget