एक्सप्लोरर

Skye Air की नई उड़ान! बेंगलुरु में शुरू हुई कमर्शियल ड्रोन डिलीवरी, अब मिनटों में पहुंचेंगी दवाएं और जरूरी सामान

Bengaluru: बेंगलुरु में कमर्शियल ड्रोन डिलीवरी शुरू हो गई है जिससे दवाएं और जरूरी सामान मिनटों में पहुंचाए जा सकेंगे. ये सेवा ट्रैफिक की समस्या दूर कर लोगों को तेज और सुविधाजनक डिलीवरी प्रदान करेगी.

Bengaluru Tech: आईटी हब के रूप में मशहूर बेंगलुरु में आखिरकार पहली कमर्शियल ड्रोन डिलीवरी सर्विस शुरू हो गई है. तीन साल पहले शहर के तीन अस्पतालों ने दवाइयों और डायग्नोस्टिक सैंपल्स की डिलीवरी के लिए ड्रोन तकनीक अपनाने की घोषणा की थी जिससे ट्रैफिक जाम को बायपास किया जा सके. अब ये सेवा कोननकुंटे और कनकपुरा रोड क्षेत्रों में शुरू हो चुकी है. स्काई एयर के संस्थापक और सीईओ अंकित कुमार के मुताबिक इन इलाकों में लोगों को महज सात मिनट में अपना सामान डिलीवर किया जा सकता है.

हालांकि बेंगलुरु से पहले गुरुग्राम ने इस सेवा की शुरुआत कर दी थी. गुरुग्राम के सेक्टर 92 में पहली ड्रोन डिलीवरी हुई जहां 7.5 किलोमीटर की दूरी मात्र 3-4 मिनट में तय की गई जबकि सड़क मार्ग से इसमें 15 मिनट लगते. स्काई एयर के सीईओ ने बताया कि गुरुग्राम में एक साल में 10 लाख से ज्यादा डिलीवरी सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी हैं. इस सफलता को देखते हुए अब बेंगलुरु में भी ये सेवा शुरू की गई है.

मांग और सुविधा के अनुसार तय होगा ड्रोन का मार्ग

स्काई एयर के अनुसार ड्रोन के मार्ग की योजना मांग के स्तर और उपलब्ध बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर बनाई जाती है. उन्हें एयरस्पेस की अनुमति मिल चुकी है और वे 120 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकते हैं. हालांकि सैन्य प्रतिष्ठानों के आसपास उड़ान की अनुमति नहीं है, लेकिन कंपनी का मार्ग हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) क्षेत्र से होकर गुजरता है इसलिए वहां समन्वय जरूरी होगा.

कैसे काम करता है ड्रोन डिलीवरी सिस्टम?

ड्रोन ऑपरेशन स्काई एयर की खुद की UTM (Unmanned Traffic Management) प्रणाली के तहत संचालित होगा जो 2023 में लॉन्च की गई थी. ये प्रणाली पारंपरिक एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट से अलग है और बिना पायलट वाले विमानों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई है. ड्रोन 'स्काई टनल' नाम के हवाई रास्ते में उड़ते हैं जो 120 मीटर की ऊंचाई पर होता है.

स्काई एयर जल्द शुरू करेगा फूड डिलीवरी

स्काई एयर का 'स्काई शिप वन' ड्रोन उच्च क्षमता वाली डिलीवरी के लिए डिजाइन किया गया है और ये एक बार में 10 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है. जब ये गंतव्य तक पहुंचता है तो 20 मीटर की ऊंचाई पर आकर 'स्काई विन्च सिस्टम' को एक्टिव करता है जो पैकेज को धीरे-धीरे नीचे गिराता है और स्वचालित रूप से पैकेज छोड़कर वापस लौट जाता है. कंपनी का दावा है कि हर ड्रोन डिलीवरी पारंपरिक सड़क मार्ग की तुलना में 520 ग्राम कार्बन उत्सर्जन बचाती है.

स्काई एयर वर्तमान में ब्लू डार्ट, DTDC, शिपरॉकेट और ईकॉम एक्सप्रेस जैसी कंपनियों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है. ये कंपनी 2019 में स्थापित हुई थी और शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में दवाइयों की डिलीवरी पर केंद्रित थी. अब कंपनी फूड डिलीवरी के क्षेत्र में भी कदम रखने की योजना बना रही है. कुमार के अनुसार यदि बेंगलुरु में ये सेवा सफल होती है तो जल्द ही इसे बन्नेरघट्टा रोड तक विस्तारित किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget