एक्सप्लोरर

ट्रंप-पीएम मोदी की बैठक से शराब के शौकीनों को मिली गुड न्यूज! भारत ने उठाया ये बड़ा कदम

Import Duty On Bourbon Whisky: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात के बाद टैरिफ कटौती को अमेरिकी वस्तुओं पर भारत के आयात शुल्क में एक महत्वपूर्ण बदलाव के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है.

Import Duty On Bourbon Whisky: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात में कई अहम फैसले लिए गए हैं. इन फैसलों में एक बड़ा निर्णय अमेरिका से इंपोर्ट की जाने वाली बॉर्बन व्हिस्की के लिए भी किया गया है. भारत ने बॉर्बन व्हिस्की पर लगने वाले टैरिफ को 150 फीसदी से घटाकर 100 फीसदी कर दिया है. 
 
भारत के इस फैसले से एक ओर अमेरिका के कई बड़े बॉर्बन व्हिस्की के ब्रांड को फायदा मिलेगा. वहीं, भारत ने महंगी शराब पीने के शौकीन लोगों के लिए भी ये एक खुशखबरी मानी जा सकती है. अब शराब के शौकीनों को बॉर्बन व्हिस्की पहले से कम दाम में मिल सकेगी. 

अमेरिकी ब्रांड्स को मिलेगा फायदा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चीजों पर और खासतौर से शराब के क्षेत्र में भारत की ओर से लगाए जाने वाले ज्यादा टैरिफ लगाए जाने को लेकर आलोचना की थी. इस फैसले के बाद अमेरिका के कई व्हिस्की ब्रांड को भारत से फायदा मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.

केंद्र सरकार की ओर से की गई घोषणा के अनुसार बॉर्बन व्हिस्की पर मूल सीमा शुल्क अब 50 फीसदी और अतिरिक्त 50 फीसदी लेवी के साथ ये कुल 100 पर्सेंट ही रहेगा. पहले बॉर्बन व्हिस्की के आयात पर 150 फीसदी का भारी टैक्स लगता था. 

भारत में कितना बड़ा है शराब का बाजार?

भारत सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार ये कटौती केवल बॉर्बन व्हिस्की पर ही लागू होती है. अन्य शराब उत्पादों पर टैरिफ में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उन पर लगने वाला 150 पर्सेंट का टैरिफ पहले की तरह ही रहेगा. माना जा रहा है कि ये टैरिफ कटौती अमेरिकी वस्तुओं पर भारत के आयात शुल्क में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है.

भारत में 35 अरब डॉलर का शराब बाजार है. ये फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी के चलते वैश्विक व्यापारी चिंता से घिरे हुए थे. कई बड़ी कंपनियां भारत की ओर से लगाई जा रही भारी इंपोर्ट ड्यूटी को विकास और व्यापार की राह का रोड़ा मान रहे थे.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी-डोनाल्ड ट्रंप की बैठक से तिलमिलाया चीन, कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget