एक्सप्लोरर

PM Modi Security: 'जिन्होंने रची थी PM मोदी की हत्या की साजिश, कांग्रेस उन्हें...', ट्रंप पर अटैक के बीच BJP का बड़ा हमला

BJP News: डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय और शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे से जुड़ा मुद्दा उठाया है. उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया है.

Donald Trump shooting: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के बाद अब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले सुर्खियों में हैं. इस संबंध में बीजेपी के आईटी सेल चीफ अमित मालवीय और पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए कांग्रेस को निशाने पर लिया है.

अमित मालवीय ने लिखा, "कभी न भूलें...जब 2013 में नरेंद्र मोदी पीएम पद के उम्मीदवार थे, तब पटना में उनकी रैली के दौरान छह धमाके हुए. आतंकवादियों ने उस दौरान उनकी हत्या एक आत्मघाती हमलावर के जरिए करने की योजना बनाई थी."

शहजाद पूनावाला ने किया ये पोस्ट...

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कह, "पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुआ जानलेवा हमला, हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नुकसान पहुंचाने के तीन बड़े प्रयासों की याद दिला रहे हैं, जिसमें 2013 पटना रैली में विस्फोट, भीमा कोरेगांव में उनकी हत्या की साजिश और 2022 में पंजाब में बड़ी सुरक्षा चूक भी शामिल है." पूनावाला ने आरोप लगाया, "तीनों घटनाओं में, कांग्रेस के इकोसिस्टम ने पीएम मोदी को नुकसान पहुंचाने वालों के प्रति सहानुभूति दिखाई और नुकसान पहुंचाने के प्रयासों का मजाक उड़ाने के साथ ही जश्न भी मनाया."

बयानबाजी का भी किया जिक्र

शहजाद पूनावाला ने अपने पोस्ट में पीएम मोदी के खिलाफ हुई बयानबाजी का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा, "हाल ही में पीएम मोदी के खिलाफ हिंसक बयानबाजी की गईं. जब उनके काफिले पर चप्पल फेंकने की घटना हुई तब कांग्रेस ने जश्न मनाने के साथ ही इसे उचित भी ठहराया था." बता दें कि वाराणसी के दौरे पर गए पीएम मोदी के काफिले पर चप्पल फेंकने का मामला सामने आया था. पीएम मोदी की SUV कार के बोनट पर फेंकी गई चप्पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. 

PM मोदी ने की घटना की निंदा

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुए हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी ने आलोचना की. एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी. 

ये भी पढ़ें: Donald Trump News: क्या ट्रंप पर हमले की पुलिस को पहले ही मिली थी खबर, फिर भी नहीं लिया एक्शन? चश्मदीद का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सरकार ने NCPI सांसदों को दिया न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
सरकार का NCPI सांसदों को न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget